मुजफ्फरनगर बनेगा हाईटेक स्मार्ट शहर, लगने जा रहे 400 सीसीटीवी

नई मंडी स्टेशन रोड पर बनाई जायेगी पुलिस चौकी, एटूजेड रोड के डिवाईडर का होगा कायाकल्प, ईओ संग किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शहर की सामाजिक और डिजिटल सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बड़ा कदम उठाया है। महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और स्मार्ट सिटी की अवधारणा को धरातल पर उतारते हुए मुजफ्फरनगर को एक स्मार्ट सिटी बनाने के संकल्प के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप भविष्य में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कराने को प्रयासरत हैं।

मुजफ्फरनगर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पालिकाध्यक्ष ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बूथ और चौकियों के निर्माण का भी निर्णय लिया है। इसी क्रम में पालिका नई मंडी रेलवे स्टेशन गेट पर पुलिस चौकी के निर्माण कराने जा रही। पालिका प्रशासन के द्वारा महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शहर के प्रमुख अटल चौक पर महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले से ही पिंक पुलिस बूथ स्थापित कराया जा चुका है। यह बूथ ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए समर्पित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  यमुना के उफान से थमा मुजफ्फरनगर का रेल यातायात

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि नगर में डिजिटल सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए 400 सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यापक कार्ययोजना पर काम शुरू हो चुका है। इन कैमरों के सहारे पूरे शहर की निगरानी के लिए टाउनहाल परिसर में एक इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां से 24 घंटे शहर के नागरिकों के लिए डिजीटल सिक्योरिटी सुनिश्चित की जाएगी। इस कंट्रोल रूम को पुलिस लाइन के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से जोड़कर पुलिस के द्वारा लगाये गये कैमरों का एक्सेस भी लिया जायेगा, ताकि इस सुरक्षा को वृहद बनाया जा सके। योजना के तहत शहर के प्रवेश मार्गों और मुख्य सड़कों पर एनपीआर (नंबर प्लेट रीडर) सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च करने का ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर में दोघट कट की मांग तेज, गडकरी से मिले नरेश टिकैत

शहर के विकास को गति देने के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ एटूजेड रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिवाइडर के सौंदर्यकरण, रैलिंग लगाने और पौधरोपण कर उसे हरा-भरा व स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए गए। एटूजेड कॉलोनी गेट पर नाले की पुलिया के रैम्प के धंसने की जनशिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए ठेकेदार के प्रति नाराजगी जताई गई और दोबारा गुणवत्तापूर्ण रैम्प निर्माण के निर्देश दिए गए। साथ ही एटूजेड रोड पर पथ प्रकाश व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नई एलईडी लाइटें लगाने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही रोड किनारे खाली प्लाट में कूड़ा करकट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही को ऐसे स्थलों पर प्लॉट मालिक और गन्दगी फैलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि 2 जून को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर उनसे मुलाकात के दौरान मुजफ्फरनगर की सामाजिक एवं डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कुछ बड़ी नगर पालिका परिषदों को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत निकायों से बड़ी और प्रभावी योजनाओं के प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसी क्रम में हमने डिजिटल सुरक्षा को एक महत्वाकांक्षी परियोजना के रूप में चुना है। 400 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे शहर को कवर किया जाएगा। इससे न केवल कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। हमारा लक्ष्य है कि मुजफ्फरनगर एक सुरक्षित, स्वच्छ और स्मार्ट शहर के रूप में अपनी पहचान बनाए।

इसे भी पढ़ें:  ड्रीम प्रोजेक्ट पर तकरारः एमडीए के सौन्दर्यकरण कार्य पर नगरपालिका का बड़ा ऐतराज

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »