मुजफ्फरनगर-टिकैत चौक पर प्रतिमा लगाने की मांग, मांगेराम ने दिए एक लाख

माफियाओं के खिलाफ ये जनांदोलन खड़ा हुआ है, पुलिस हमें धमका रही है। गाड़ियों को सीज किया, चालान काटा हम चुप रहे

मुजफ्फरनगर। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी स्यान भी शनिवार को संगठन के एसएसपी कार्यालय पर घेराव प्रदर्शन में शामिल होने के पहुंचे। धरने पर पहुंचने से पहले वो पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जानसठ रोड स्थित महात्मा महेन्द्र सिंह टिकैत चौक पर रूके और अपने हाथों से चौराहे पर लगे महात्मा टिकैत के बैनर को धोया तथा उनको नमन कर किसानों के हित में उनके समर्पण, संघर्ष और बलिदान को याद किया। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की चौराहे पर भव्य प्रतिमा स्थापना के लिए मांग की और इसमें सहयोग के लिए व्यक्तिगत रूप से डेढ़ लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा कर संगठन की एकजुटता और सामाजिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  ड्रोन कैमरों की निगरानी में अवैध शराब की तलाशः खादर क्षेत्रों में चला सघन अभियान

एसएसपी कार्यालय पर बैनर को लेकर थानेदार से भिड़ गये मांगेराम
मुजफ्फरनगर एसएसपी कार्यालय का घेराव करते हुए भाकियू अराजनैतिक के हजारों कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। यहां पर संगठन का बैनर लगाने को लेकर पुलिस और पदाधिकारियों के बीच गरमागरमी भी देखने को मिली। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार भारी फोर्स के साथ वहां पर तैनात थे, उन्होंने एसएसपी कार्यालय पर लगाये गये बैनर को हटाने के लिए पदाधिकारियों से कहा और उतारने का प्रयास किया तो हंगामा खड़ा हो गया।

यूनियन के उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने थानेदार को खुली चुनौती दी और कहा कि ये बैनर नहीं उतारा जायेगा। उन्होंने कहा कि ये कार्यालय जनता का है और एसएसपी जनता का मुलाजिम है, तो बैनर संगठन का सम्मान है, ऐसे छेड़ा तो अच्छा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि केवल किसान संगठन ही हैं जो किसान के साथ जवान का भी नारा लगाते हैं, सम्मान देते हैं, जो काम पुलिस को करना चाहिए था वो आज हमें करना पड़ा रहा है। माफियाओं के खिलाफ ये जनांदोलन खड़ा हुआ है, पुलिस हमें धमका रही है। गाड़ियों को सीज किया, चालान काटा हम चुप रहे, लेकिन यदि बैनर हटवाया तो पुलिस प्रशासन खुद समझ ले क्या हो सकता है। पुलिस दादागिरी दिखाकर किसानों से टकराने का बहाना ढूंढ रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

अच्छे अच्छे आईपीएस के दिमाग ठीक कर पाइपलाइन में लगा दिये
मुजफ्फरनगर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान भाकियू अराजनैतिक युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह उग्र तेवरों में नजर आये। उन्होंने डीएम और एसएसपी को धरने पर खुली चेतावनी दी। कहा कि डीएम और एसएसपी संगठन से उस तरीके से बात करें, जैसे की जाती है और यदि बात नहीं करनी तो संगठन बात करवाना जनता है। उन्होंने कहा कि हमने बड़े बड़े आईपीएस के दिमाग ठीक करके यहां से पाइपलाइन में भेज दिया है। इनकी भी हम यहां से अक्ल दुरुस्त करके ही जायेंगे। किसानों को कमजोर समझने की भूल जिले के अफसर कतई न करें। जब सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बैनर पर ऐतराज जताया तो उन्होंने कहा कि गोली चलाओ या डंडा बजाओ यहां बैनर नहीं हटेगा।

इसे भी पढ़ें:  सीआईआईआईटी शिलान्यास-पांच युवाओं को मिला रोजगार, 21 टॉपर को किया सम्मानित

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी ने परखे हथियार और लाठी-डंडेस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- दीवार करने गई पाली का टीम का विरोध, बैरंग लौटायावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शनभाकियू

Read More »