गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम

मुजफ्फरनगर में गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी से रोडवेज गुरुद्वारे तक पाँच घंटे चला नगर कीर्तन, संगत और संगठनों ने किया भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर। सिखों के दसवें गुरु, धन-धन श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धा, सेवा और अनुशासन से ओत-प्रोत इस नगर कीर्तन ने पूरे शहर को गुरुवाणी और ‘वाहेगुरु के जयकारों से गुंजायमान कर दिया।

धन-धन श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपत्वा में रविवार को श्री गुरु सिंह सभा द्वारा विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन का शुभारंभ प्रातः 08.00 बजे गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे से हुआ, जो गांधी कॉलोनी लिंक रोड, भोपा रोड, अंसारी रोड, रुड़की रोड, शिव चौक, गुरु तेग बहादुर मार्केट तथा झांसी रानी कोर्ट रोड से होते हुए दोपहर 01.00 बजे रोडवेज स्थित गुरुद्वारे पर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के शुभारंभ अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार सतपाल सिंह मान एवं सचिव सरदार अजीत सिंह मलिक सहित अन्य पदाधिकारियों ने पाँच प्यारों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर श्रद्धापूर्वक पुष्पवर्षा की गई तथा निशान साहिब दिखाकर नगर कीर्तन का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इसे भी पढ़ें:  दिनदहाड़े लूटः दादा-पोते से बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटी

नगर कीर्तन में शहर के प्रसिद्ध गुरु गोविन्द सिंह पब्लिक स्कूल द्वारा निकाली गई दशमेश नगर कीर्तन झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसने संगत का मन मोह लिया। नगर कीर्तन मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों, आरएसएस तथा राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा आई संगत ने भी नगर कीर्तन की शोभा को और बढ़ाया। गुरु पंथ साहिब जी की सवारी पालकी में विराजमान रही, जिसकी अगुवाई पाँच प्यारे कर रहे थे। उनके आगे संगत द्वारा जल का छिड़काव करते हुए ‘वाहेगुरु के जयकारों के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ते दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें:  एसडी मार्केट में युवकों के दो गुटों में हिंसक झड़प, चाकूबाजी में एक गंभीर

गांधी कॉलोनी नमाइश धामी की प्रभात फेरियां कीर्तन करते हुए नगर कीर्तन के साथ चल रही थीं। नगर के सभी गुरुद्वारों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया था, जिससे पूरा मार्ग जगमगाता रहा। नगर कीर्तन के सबसे पीछे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी, जो पूरे मार्ग पर सफाई व्यवस्था संभालते हुए जूठे पत्तल और गिलास एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दे रही थी। मार्ग में जगह-जगह विभिन्न प्रकार के प्रसाद के स्टॉल लगाए गए थे। वहीं, आतिशबाजी की भी व्यवस्था श्री गुरु सिंह सभा द्वारा की गई। नगर कीर्तन के दौरान प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में कुश्ती का अखाड़ा सजा रहे ओलम्पियन अनुज चौधरी

श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार सतपाल सिंह मान एवं सचिव सरदार अजीत सिंह मलिक ने नगर कीर्तन में शामिल हुई समस्त संगत एवं ट्रॉलियों द्वारा पधारी ग्रामीण संगत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि गुरु सिंह सभा कमेटी के सभी सदस्यों ने कंधे से कंधा मिलाकर सेवा की और नगर कीर्तन को सफल एवं अनुशासित रूप से संपन्न कराया। इसी क्रम में श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व आगामी 6 जनवरी दिन मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रोडवेज में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में संगत के शामिल होने की संभावना है।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »