महिला आरक्षण बिल के समर्थन में हजारों महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

हिन्द मजदूर किसान समिति की महिला मोर्चा ने निकाला जुलूस, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, 50 प्रतिशत आरक्षण की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में महिला आरक्षण बिल को लेकर आक्रोश उस समय सड़कों पर उतर आया, जब हिन्द मजदूर किसान समिति की महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए इस बिल के विरोध में खड़े विपक्ष के रवैये पर नाराजगी जताई। हाथों में तख्तियां और बुलंद नारों के साथ निकले इस जुलूस में महिलाओं ने न केवल बिल को जल्द पास कराने की मांग की, बल्कि अपनी सामाजिक ताकत का एहसास भी कराया। प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के साथ ही राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर भी इन महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर अपने समर्थन और इसके खिलाफ खड़े लोगों के विरोध का स्पष्ट संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  उत्तराखंड में धर्मान्तरण-दंगा कराने की किसी में हिम्मत नहींः धामी

सोमवार को हिन्द मजदूर किसान समिति की महिला मोर्चा की हजारों सदस्यों ने महिला आरक्षण बिल पास ना होने पर विपक्ष के रवैये के प्रति रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया और इस बिल के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला तथा प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन साैंपा। हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्तिगुरु चन्द्रमोहन के सन्देश में समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीगती मृदुला ने कहा कि संसद में जो गहिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ हम सब के लिए ये बड़ा दुर्भाग्य पूर्ण रहा। हमारे देश में महिलाओं को आधी आबादी मानते हैं इसलिए महिलाओं को 33 प्रतिशत नहीं बल्कि पूरे 50 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए और महिला विरोधी सोच के लोग 33 प्रतिशत आरक्षण भी नहीं देना चाहते।

इसे भी पढ़ें:  श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में स्वर्ण जयंती वर्ष, 50वां रामलीला महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ

हिंद मजदूर किसान समिति का महिला मोर्चा प्रधानमन्त्री से यह मांग करता है कि प्रधानमंत्री आप इस बिल को दोबारा लाएं और इसे पास कराएं। हम हिन्द मजदूर किसान समिति की महिला मोर्चा की सभी सदस्य आपके साथ हैं। महिला बिल का जिन्होंने विरोध किया है चुनाव में हम अपने वोट के द्वारा उनके प्रति रोष प्रकट करेंगे। आधी आबादी की वोट की शक्ति अभी इन नेताओं को पता नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  तमंचे के बल पर दंपति को धमकाया, महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़

हम महिलाएं इस देश की आधी आबादी हैं इसलिए हमें आरक्षण भी आधा मिलना चाहिए यदि ऐसा नहीं होता है तो हम हिन्द मजदूर किसान समिति की महिला मोर्चा भविष्य में हर एक जिला मुख्यालय पर हजारों गहिलाएं एकत्रित होकर अपनी गांग रखेंगी और अन्य भी गहिलाओं को जागरूक करेंगी कि वोट उसी को दी जाए जो महिला आरक्षण के पक्ष में हो। इस अवसर पर मोनिका, पंकज, बबीता, प्रतिमा, अलका, नेहा, राजबीरी इत्यादि का सहयोग रहा।

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »