जहीर फारूकी के संघर्ष को मिली शक्तिः गणतंत्र दिवस पर पुरकाजी में भाकियू का ट्रैक्टर मार्च

सूली वाला बाग को शहीद स्मारक का दर्जा दिलाने की मांग तेज, राकेश टिकैत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा में जुटेंगे किसान और कामगार

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस पर पुरकाजी एक बार फिर किसान आंदोलन की गूंज से भरने वाला है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने इस वर्ष 26 जनवरी को पुरकाजी में विशाल ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया है। इस मार्च का उद्देश्य 1857 की क्रांति के ऐतिहासिक स्थल सूली वाला बाग को शहीद स्मारक का दर्जा दिलाने की मांग को मजबूती से उठाना है।
भारतीय किसान यूनियन ने घोषणा की है कि इस बार गणतंत्र दिवस पर पुरकाजी में भव्य ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सरकुलर रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 26 जनवरी को संगठन का मुख्य कार्यक्रम पुरकाजी में आयोजित होगा। उन्होंने जानकारी दी कि ट्रैक्टर मार्च पुरकाजी बस स्टैंड से शुरू होकर ऐतिहासिक सूली वाला बाग तक जाएगा। किसानों के ट्रैक्टरों पर तिरंगा लहराते हुए यह मार्च एकता और संघर्ष का प्रतीक बनेगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल ने चार साहिबजादों की शहीदी की स्मृति को बनाया चिरस्थायीः कपिल देव

राकेश टिकैत ने कहा कि वर्ष 2016 से भाकियू की ओर से सूली वाला बाग पर प्रतिवर्ष झंडा फहराया जाता है। उन्होंने मांग उठाई कि इस स्थल को सरकार शहीद स्मारक का दर्जा दे, क्योंकि 1857 की क्रांति के दौरान इसी बाग में बड़ी संख्या में स्वतंत्रता सेनानियों को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया था। उन्होंने बताया कि इस बार का ट्रैक्टर मार्च ऐतिहासिक होने वाला है। इसमें न केवल भाकियू के पदाधिकारी शामिल होंगे, बल्कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेता भी बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मार्च के बाद सूली वाला बाग पर एक सभा भी होगी, जिसमें आगे की रणनीति और आंदोलन की रूपरेखा पर विचार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  धांधली में मस्त पालिका अफसरों ने राजवाहा रोड पर बनवा दिया अनियमितता का नाला

कार्यक्रम की घोषणा के दौरान पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन एडवोकेट जहीर फारूखी भी मौजूद रहे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। चेयरमैन जहीर फारूकी का कहना है कि सूली वाला बाग देश की स्वतंत्रता का प्रतीक स्थल है, और इसे शहीद स्मारक घोषित करना शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वो हर साल दोनों राष्ट्रीय पर्वों गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकालकर अपने इस आंदोलन के समर्थन में जनता को जोड़ने और सरकारों को जगाने का काम करते चले आ रहे हैं और अब भाकियू के इस ऐलान से उनके संघर्ष को भी नई शक्ति मिली है। इस ट्रैक्टर मार्च को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में किसान इसमें भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शेरपुर में हो रहे अवैध खनन को लेकर भाकियू में रोष

Also Read This

मुजफ्फरनगर में विकास भवन कर्मचारी धरना, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को विकास भवन कर्मचारी धरना ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के खिलाफ परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता द्वारा एक कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार और अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिससे पूरे कार्यालय में रोष का माहौल है। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार, हाल ही में एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पहले भी उच्च अधिकारियों

Read More »

यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू, शाम 6 बजे के बाद रोक

चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू की जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शाम छह बजे के बाद पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन नहीं होगा। सुरक्षा, स्वास्थ्य और पशु क्रूरता रोकने को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था के तहत यात्रा रूट पर चलने वाले घोड़ा-खच्चरों की निगरानी कड़ी की जाएगी और अतिरिक्त बोझ डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम प्रशांत आर्य ने जिला पंचायत और पशु पालन विभाग को संयुक्त रूप से एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। दोनों विभाग जल्द ही यमुनोत्री पैदल मार्ग का निरीक्षण करेंगे।विशेष रूप से पशु क्रूरता को रोकने के लिए कड़े

Read More »

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से 6 कोर्ट खाली

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से मंगलवार दोपहर राज्य की छह जिला अदालतों में अफरा-तफरी मच गई। ई-मेल के जरिए बम प्लांट होने की सूचना मिलते ही अदालतों को तत्काल खाली कराया गया और न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ। दोपहर 2 बजे तक चली तलाशी में कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। कोलकाता के सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट, बैंकशॉल कोर्ट सहित हुगली जिले के चिनसुराह, पश्चिम बर्दवान के आसनसोल व दुर्गापुर और मुर्शिदाबाद के बेरहामपुर अदालतों को यह धमकी मिली थी। धमकी मिलते ही पुलिस ने स्निफर डॉग्स, बम डिस्पोजल स्क्वाड और विशेष सुरक्षा टीमों को मौके पर भेजा। सभी अदालत परिसरों की सघन जांच की गई। तलाशी के

Read More »