ब्लॉक प्रमुख के आरोपों से गरमाहटः नकारात्मक राजनीति मेरा चरित्र नहींः अनिल कुमार

ब्लॉक प्रमुख पति और भाजपा नेता के बीच अभद्रता पर मुकदमेबाजी ने बढ़ाया सियासी तनाव, अभी भी गरमाहट बाकी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी विधानसभा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ब्लॉक प्रमुख के पति और एक भाजपा नेता के बीच कथित अभद्रता का विवाद पुलिस तक पहुँच चुका है और मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का नाम जुड़ने से राजनीतिक तापमान और बढा हुआ है। आरोपों के बीच मंत्री अनिल कुमार ने पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह नकारात्मक राजनीति में विश्वास नहीं रखते और उनके नाम को अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है। वहीं ब्लॉक प्रमुख और उनके पति लगातार मंत्री अनिल कुमार की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कराने में भी उनकी भूमिका होने का दावा किया जा रहा है। इससे सियासी गरमाहट को नई तरावट मिल रही है।
मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख मालती रानी के पति धन प्रकाश और भाजपा नेता मनोज गुर्जर के बीच कैबिनेट मंत्री एवं रालोद विधायक अनिल कुमार के कार्यक्रम के दौरान बंदोबस्त को लेकर विवाद हो गया। फोन पर हुई कथित अभद्रता और धमकी का मामला थाने तक पहुँच गया है, जिससे क्षेत्र की राजनीति में उबाल आ गया है। घटना के बाद दोनों ही पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। विवाद के बीच लगातार मंत्री अनिल कुमार का नाम आ रहा था, जिस पर मंत्री ने रविवार को सार्वजनिक रूप से अपनी सफाई पेश करते हुए कई सवाल उठाए और आरोपों पर कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि वह इस प्रकार की राजनीति में विश्वास ही नहीं करते और विकास कार्यों के बीच ऐसा अनावश्यक विवाद पैदा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
मंत्री ने कहा कि मैं आमतौर पर निराधार आरोपों का जवाब नहीं देता, लेकिन यह मामला मेरे विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए अपना पक्ष रखना आवश्यक समझा। ब्लॉक प्रमुख महोदया या उनके पति आज तक किसी भी विषय को लेकर मेरे पास नहीं आए और न ही किसी प्रकार की बातचीत हुई। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने आगे कहा कि मार्च 2024 से कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्होंने अपनी जिम्मेदारियाँ पूर्ण निष्ठा से निभाई हैं। वह तीसरी बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और क्षेत्रवासियों से उनका संबंध पारिवारिक जैसा है। विकास कार्यों को लेकर उठे सवालों पर मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि मेरी मंशा किसी कार्य को रोकने की होती तो पिछले दो वर्षों में पुरकाजी विकासखंड में इतने व्यापक स्तर पर विकास कार्य शुरू ही नहीं होते। जब पंचायत चुनाव निकट हैं, ऐसे समय में विकास रोकने की बात ही बेमानी है।
फोन पर धमकी और अभद्र भाषा से संबंधित शिकायतों पर मंत्री ने कहा कि कानून अपने तरीके से काम करेगा और इसमें उनका कोई व्यक्तिगत हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति निजी फोन से धमकी देता है या अनर्गल भाषा का प्रयोग करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। मंत्री अनिल कुमार ने अंत में कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादा और प्रशासनिक अनुशासन का पालन करते हुए सभी को जनहित और विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए। जनहित सर्वाेपरिकृसेवा ही संकल्प कहते हुए उन्होंने विवाद को अनावश्यक राजनीतिक रंग देने की निंदा की। पुरकाजी क्षेत्र में यह विवाद अब राजनीतिक तूल पकड़ चुका है और पुलिस की जांच के बीच दोनों पक्षों की बयानबाजी जारी है। आने वाले दिनों में यह देखना होगा कि यह मुद्दा पंचायत चुनाव के समय किस रूप में सामने आता है।

इसे भी पढ़ें:  संभल हिंसा मामला: ASP अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश

Also Read This

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर झटका दिया है। आपके उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 25 मई 2026 की सुबह 6 बजे से दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसे भी पढ़ें:  आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत के बाद 22 फैक्ट्रियों को नोटिसईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी आम वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, माल ढुलाई और रोजमर्रा की चीजों के दामों पर भी असर डाल सकती है।  पेट्रोल-डीजल के

Read More »

सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाने, गाड़ियों की रैकी करने और बिना वैध कागजात डंपर चलाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो डंपर, एक हुंडई वेन्यू कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की रात गागलहेड़ी पुलिस और खनन विभाग की टीम को अवैध खनन से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान खनिज सामग्री से भरे दो डंपर पकड़े

Read More »

जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास की पेपर मिलों में भी बढ़ाई गई सतर्कता मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतियाआग की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के अलावा बुढ़ाना, जानसठ

Read More »