संभल हिंसा मामला: ASP अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश

संभल। संभल हिंसा प्रकरण में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए तत्कालीन सीओ और वर्तमान में फिरोजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज चौधरी समेत कुल 20 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर की अदालत द्वारा पारित किया गया।

मामला हिंसा के दौरान एक युवक को कथित रूप से गोली लगने से जुड़ा है। पीड़ित युवक के पिता की ओर से अदालत में याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।

युवक को गोली मारने का आरोप, पिता ने लगाई थी याचिका

नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय अंजुमन निवासी यामीन ने 6 फरवरी 2025 को CJM कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में बताया गया कि उनका बेटा आलम (24 वर्ष) 24 नवंबर 2024 को रस्क (टोस्ट) बेचने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उसे गोली मार दी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया मदर्स डे, मंच पर नन्हें बच्चों ने मां संग किया नृत्य

याचिकाकर्ता ने तत्कालीन सीओ संभल अनुज चौधरी, संभल कोतवाली के तत्कालीन इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित 12 पुलिसकर्मियों को नामजद आरोपी बनाया था।

9 जनवरी को हुई सुनवाई, अब सामने आया आदेश

इस मामले में 9 जनवरी 2026 को अदालत में सुनवाई हुई थी। सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। मंगलवार को जब यह आदेश सार्वजनिक हुआ, तब पूरे मामले की जानकारी सामने आई।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता चौधरी अख्तर हुसैन ने बताया कि उनके मुवक्किल के बेटे ने डर के कारण पुलिस से छिपकर अपना इलाज कराया था। उन्होंने पुष्टि की कि अदालत ने पूर्व सीओ अनुज चौधरी, पूर्व इंस्पेक्टर अनुज तोमर और अन्य अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि देर शाम आदेश जारी होने के कारण उन्हें अभी तक कोर्ट की लिखित प्रति प्राप्त नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-योगी सरकार में दबंगों का डर, पलायन को तैयार एक परिवार

वर्तमान तैनाती

बताया जा रहा है कि अनुज चौधरी वर्तमान में फिरोजाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात हैं, जबकि अनुज तोमर इस समय संभल जिले की कोतवाली चंदौसी के थाना प्रभारी हैं। संभल हिंसा के समय अनुज चौधरी सीओ संभल के पद पर कार्यरत थे, बाद में उन्हें पदोन्नति मिली।

24 नवंबर 2024 को भड़की थी संभल हिंसा

गौरतलब है कि संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि यह स्थल पहले हरिहर मंदिर था, जिसे 1529 में बाबर द्वारा तुड़वाकर मस्जिद में परिवर्तित किया गया। इस दावे को लेकर 19 नवंबर 2024 को संभल कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

उसी दिन सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह ने मस्जिद परिसर में सर्वे का आदेश देते हुए अधिवक्ता रमेश सिंह राघव को एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया। 24 नवंबर को सर्वे के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई और हालात बिगड़ गए। भीड़ द्वारा पथराव के बाद हिंसा भड़क उठी, जिसमें गोली लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा स्कूल बाथरूम में छात्रा बंद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पुलिसकर्मी भी हुए थे घायल

हिंसा के दौरान एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी, एक डिप्टी कलेक्टर समेत 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हालात पर काबू पाने के बाद पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 79 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था।

संभल कोतवाली और थाना नखासा में कुल 12 एफआईआर दर्ज की गई थीं। इनमें सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, सपा विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल सहित 40 लोगों को नामजद किया गया था, जबकि 2750 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज किए गए थे।

SIT की चार्जशीट

18 जून को गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने 1128 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें सांसद बर्क सहित 23 लोगों को आरोपी बनाया गया। हालांकि सपा विधायक के बेटे सुहैल इकबाल का नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किया गया था।

Also Read This

22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  32 लाख का खेल! सहारनपुर में बिजली विभाग का बड़ा गबन, 6 कर्मचारी निलंबितजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं

Read More »

खतौली में जल संकटः गैस पाइपलाइन कार्य से पानी की लाइन क्षतिग्रस्त

मरम्मत में देरी से बढ़ी लोगों की नाराजगी, गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर निवासी खतौली। खतौली नगर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान जल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले एक सप्ताह से कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच उत्पन्न इस संकट ने स्थानीय निवासियों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। पानी की कमी के कारण लोगों को पीने के पानी से लेकर दैनिक उपयोग तक के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और श्रम दोनों

Read More »