मुजफ्फरनगर-पुलिस ने साम्प्रदायिक झगड़े में वांछित चार अभियुक्तों को दबोचा

पुलिस टीम ने भूपखेड़ी मार्ग से की आरोपियों की गिरफ्तारी, रास्ते से हटने की बात पर हुआ था झगड़ा

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह के पर्यवेक्षण में थाना रतनपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साम्प्रदायिक झगड़े के एक गंभीर मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी शनिवार को बडसू रजवाहे के पास भूपखेड़ी जाने वाले रास्ते से संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार 14 जनवरी 2026 को रतनपुरी थाना क्षेत्र में दो समुदायों के बीच मार्ग से हटने को लेकर विवाद हो गया था, जो देखते ही देखते गंभीर झगड़े में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के युवकों ने लाठीदृडंडे, सरिया और चाकू के साथ अचानक हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हुए। हमलावरों ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की नीयत से प्रहार किए। घटना की तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई, जिसने 17 जनवरी को चारों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में फरीद पुत्र बबलू, जीशान पुत्र दिलशाद, जैसव पुत्र दिलशाद और अमन पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम सठेड़ी थाना रतनपुरी शामिल हैं। चारों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। इन आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राकेश कुमार, उप निरीक्षक मोहित कुमार, अजय यादव, रविन्द्र कसाना के साथ ही कांस्टेबल नवीन बैसला, गजेन्द्र मावी और प्रशांत चौधरी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और बढ़ा दी गई है तथा किसी भी प्रकार की साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति को रोकने हेतु लगातार निगरानी जारी है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री-विधायक हजारों करोड़ों के मालिक हो गये, लेकिन दलाल मुझे बता रहेः मांगेराम त्यागी

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल ने दी सफाई-मैं ब्लैकमेलर नहीं हूं भाईउनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल ने दी सफाई-मैं ब्लैकमेलर नहीं हूं भाईग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद

Read More »