गाजियाबाद लोनी हत्या: अंधविश्वास में दोस्त की बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। विज्ञान और तकनीक के इस दौर में भी अंधविश्वास किस हद तक इंसान को अमानवीय बना सकता है, इसका चौंकाने वाला मामला गाजियाबाद के लोनी इलाके से सामने आया है। चंद पैसों की लालच और ईश्वर से मिलने के भ्रम में तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही करीबी मित्र की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

जले हुए ऑटो में मिला था शव

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, 14 जनवरी की सुबह ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को एक जले हुए बैटरी ऑटो में पूरी तरह झुलसा हुआ शव मिला था। शव की हालत इतनी खराब थी कि यह पहचान कर पाना मुश्किल हो गया था कि वह पुरुष का है या महिला का। यह मामला पुलिस के लिए पूरी तरह से एक ब्लाइंड मर्डर बन गया था।

इसे भी पढ़ें:  थाना देवबंद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोकशी के इरादे से जा रहे शाकिर उर्फ गोलू गिरफ्तार

मृतक की हुई पहचान

जांच के दौरान शव की पहचान अंकुर विहार थाना क्षेत्र निवासी नवीन कुमार (35) के रूप में हुई। मृतक की शिनाख्त उसके छोटे भाई नितिन ने की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया और लगातार जांच शुरू की।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

शनिवार सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान पंचलोक गेट (ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र) के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम पवन और सागर उर्फ पंडित बताए। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बैटरी ऑटो और गैस सिलेंडर बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  ALERT-बिजली कनेक्शन काटने के नाम पर ठगी का बिछाया जा रहा जाल

तांत्रिक के अंधविश्वास में दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक नवीन उर्फ नंदू एक तांत्रिक के संपर्क में था। आरोपियों के अनुसार, तांत्रिक ने नंदू को यह विश्वास दिलाया था कि यदि वह अमीर बनना और ईश्वर से साक्षात्कार करना चाहता है, तो उसे नरबलि देनी होगी।

शराब के दौरान बढ़ा विवाद, फिर हत्या

आरोपियों ने बताया कि 13 जनवरी की रात तीनों दोस्त एक कमरे में शराब पी रहे थे। इसी दौरान नरबलि को लेकर विवाद हो गया। आरोपियों को शक होने लगा कि नंदू उन तीनों में से किसी एक को बलि के रूप में चुन सकता है। इसी डर और गुस्से में आकर तीनों ने मिलकर गैस सिलेंडर से हमला कर नंदू की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तितावी शुगर मिल के प्रबंधक ने 100 लोगों के खिलाफ कराई एफआईआर

पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में तांत्रिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी विवादित स्थल की दीवारजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट भट्ठे

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »