Muzaffarnagar: मेरठ से वाहन चोरी कर मुजफ्फरनगर में खपाने वाले दो शातिर किए गिरफ्तार

(Muzaffarnagar) मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल और अवैध असलाह बरामद किया है। ये बदमाश मेरठ व अन्य जिलों से वाहन चोरी कर मुजफ्फरनगर स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में छिपा देते थे और बाद में उनका इंजन व चेसिस नंबर बदलकर बेच देते थे।

घटनाक्रम के अनुसार, 23 जनवरी की रात उप निरीक्षक पंकज शर्मा और उप निरीक्षक शिखर चैधरी अपनी टीम के साथ जड़ौदा अड्डे के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि चैकी बेगराजपुर क्षेत्र में एनएच-58 के पास स्थित बंद पड़ी पालीवाल फैक्ट्री में कुछ वाहन चोर मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी के ऐतिहासिक स्वागत को तैयार मुजफ्फरनगर पालिका

मुखबिर ने बताया कि चोर वहां चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाते हैं और आज उन्हें बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर नारा जड़ौदा फैक्ट्री एरिया पहुंची। रात का समय होने के कारण कोई स्वतंत्र गवाह नहीं मिल सका। पुलिस टीम ने सावधानीपूर्वक बंद पड़ी पालीवाल फैक्ट्री की टूटी हुई दीवार से अंदर प्रवेश किया, जहां उन्हें कुछ रोशनी दिखाई दी। पास जाकर देखा तो पांच मोटरसाइकिलें खड़ी थीं और उनके पास दो व्यक्ति मौजूद थे। मुखबिर द्वारा इशारा किए जाने के बाद पुलिस ने दोनों को ललकारा।

पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की जामा तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए। सोनू पुत्र कमल सिंह ;निवासी ग्राम सिखेड़ा, थाना पिलखुआ, जिला हापुड़द्ध इसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। रिगन पुत्र मुनीराम ;निवासी ग्राम सिखेड़ा, थाना परीक्षितगढ़, जिला मेरठद्ध के पास से 12 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

इसे भी पढ़ें:  ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता का आधार बनेगा जी राम जीः कपिल देव

पुलिस द्वारा बरामद की गई पांचों मोटरसाइकिलों की जांच करने पर बड़ा खुलासा हुआ। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मेरठ के अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करते थे। पकडे गये लोगों से हीरो स्प्लेंडर प्लस (यूपी 15 डीए 8721) यह बाइक थाना गंगानगर, मेरठ से चोरी की गई थी। हीरो स्प्लेंडर (यूपी 15 बीएम 1597) यह बाइक थाना मवाना, मेरठ से चोरी की गई थी व अन्य तीन बाइकें पुलिस को मौके से एक यामाहा एफजेड, एक सुपर स्प्लेंडर और एक अन्य स्प्लेंडर प्लस मिली, जिनके नंबर प्लेट गायब थे और चेसिस नंबर मिटाए हुए थे।

इसे भी पढ़ें:  आग से हड़कम्प, कन्फैक्शनरी और टायर फैक्ट्री में लाखों का नुकसान

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी करने के बाद वाहनों को पालीवाल फैक्ट्री में खड़ा कर देते थे। यहां वे वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर को मिटा देते थे ताकि पुलिस उन्हें ट्रेस न कर सके और फिर उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान में भीषण आग, अफरातफरीइस अवसर पर राष्ट्रीय

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  आग से हड़कम्प, कन्फैक्शनरी और टायर फैक्ट्री में लाखों का नुकसानमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी

Read More »