77वें गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में अनुशासन और शौर्य की भव्य परेड

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान

मुजफ्फरनगर। संविधान की गरिमा, राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यबोध का प्रतीक गणतंत्र दिवस मुजफ्फरनगर में पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित भव्य परेड ने अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना का जीवंत प्रदर्शन किया।

77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, मुजफ्फरनगर में भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) अनिल कुमार रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। परेड की शुरुआत 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के बैंड दल द्वारा राष्ट्रीय धुन के साथ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सभी पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए निष्ठा, ईमानदारी तथा भारतीय संविधान और कानून के पालन की शपथ दिलाई।

इसे भी पढ़ें:  दासी मंथरा की कपटी सीख से कैकई ने की हठ और अवध में छाया अंधकार

परेड का संचालन प्रथम कमांडर सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, द्वितीय कमांडर प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह तथा तृतीय कमांडर महिला उप निरीक्षक ज्योति चौधरी के नेतृत्व में किया गया। मार्च पास्ट में यातायात पुलिस, सशस्त्र व नागरिक पुलिस, एनसीसी, अग्निशमन विभाग की टुकड़ियों के साथ-साथ मोटरसाइकिल दस्ता, स्वान दल, रेडियो सेक्शन, विधि विज्ञान इकाई, यूपी-112 के वाहन, वज्र वाहन, क्रेन और फायर टैंकर शामिल रहे। इसके उपरांत मुख्य अतिथि मंत्री अनिल कुमार ने संबोधन में पुलिस बल की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक, प्रशंसा चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यूपी डीजीपी द्वारा विभिन्न कार्य के आधार पर मेडल के लिए चयनित किए गए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी मंत्री अनिल कुमार के द्वारा डीजीपी डिस्क और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, इनमें मुख्य रूप से ऑपरेशन कार्य के आधार पर सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल (डीजीपी प्रशंसा चिन्ह-सिल्वर), पुलिस उपाधीक्षक यतेन्द्र सिंह नागर (सिल्वर), उप निरीक्षक ललित शर्मा (सिल्वर), मुख्य आरक्षी रोहताश कुमार (सिल्वर), मुख्य आरक्षी सुनील कुमार (सिल्वर) और आरक्षी मौ. इस्फाक (सिल्वर) शामिल रहे, जबकि सेवाभिलेखों के आधार पर सम्मानित अधिकारी और कर्मचारी में निरीक्षक कर्मवीर सिंह (प्रशंसा चिन्ह-स्वर्ण), मुख्य आरक्षी राहुल कुमार (स्वर्ण), निरीक्षक योगेन्द्र शर्मा (सिल्वर), निरीक्षक हरेन्द्र सिंह (सिल्वर), निरीक्षक सत्यनारायण (सिल्वर), उप निरीक्षक तेजबहादुर सिंह (सिल्वर), उप निरीक्षक प्रेमवीर सिंह (सिल्वर), महिला उप निरीक्षक राजेश (सिल्वर), उप निरीक्षक अजय कुमार त्यागी (सिल्वर), मुख्य आरक्षी गजेन्द्र सिंह (सिल्वर) और मुख्य आरक्षी चालक मुनेन्द्र कुमार शर्मा (सिल्वर) को सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में सरकारी इंटर कॉलेज बनकर रहेगाः चेयरमैन जहीर फारूकी ने उठाया एक नया कदम

इसके अतिरिक्त सराहनीय कार्यों और सामाजिक सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों एवं जनमानस को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यालयों के बच्चों को सम्मानित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस का यह आयोजन हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक, पुलिस पेंशनर्स, पत्रकार तथा न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो सभासदों ने कब्जाई पालिका की भूमि

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौतइस अवसर

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भयंकर हादसे में गन्ना तौल सेंटर के चौकीदार की मौतमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल चोटी बेधक

Read More »