गुरुग्राम में 4 स्कूलों को बम धमकी, पुलिस-एसडीआरएफ अलर्ट

गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चार निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। धमकी की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन, पुलिस और जिला प्रशासन हरकत में आ गया और सभी स्कूल परिसरों में तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए।

इसे भी पढ़ें:  चंद्रशेखर आजाद की नजर हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 पर

धमकी मिलने वाले स्कूलों में डीएलएफ फेज-1 स्थित कुंसकपालन स्कूल, सेक्टर-53 का लैंसर्स स्कूल, सेक्टर-64 का हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल और बादशाहपुर स्थित पाथवे वर्ल्ड स्कूल शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें चारों स्कूलों में पहुंचीं और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। एहतियात के तौर पर SDRF की टीमें भी जांच में शामिल की गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  बागलकोट में खाई में गिरा ट्रैक्टर, दो साल के बच्चे समेत चार लोगों की मौत

फिलहाल किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, धमकी वाला ई-मेल सुबह उस समय मिला जब बच्चों के स्कूल पहुंचने का समय हो चुका था और बसें परिसर में आने लगी थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों में मौजूद छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया।अभिभावकों को तुरंत मैसेज भेजकर बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील की गई।जो बच्चे पहले ही स्कूल पहुंच चुके थे, उन्हें सुरक्षा के साथ बाहर भेजा गया

इसे भी पढ़ें:  इकरा हसन ने संसद में समझाया वंदे मातरम का अर्थ, आप भी सुनिए....

Also Read This

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  कफ सिरप कांड: तीन और मासूमों की गई जान, अब तक 20 बच्चों की मौत; ‘कोल्ड्रिफ’ के मालिक को होंगे गिरफ्तारआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख

Read More »