मुजफ्फरनगर-गंगनहर कांवड़ मार्ग पर हादसाः मां की मौत, बेटा गंभीर

हादसे के बाद कार चालक हुआ फरार, पुलिस को मौके से मिली कार की टूटी नम्बर प्लेट

मुजफ्फरनगर। जनपद के भोपा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार कार की लापरवाही ने मां-बेटे को शिकार बना लिया, जिसमें मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।

घटना भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगनहर कांवड़ मार्ग पर भोपा और बेलड़ा गांव के बीच हुई। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी सुमन अपने बेटे हिमांशु पुत्र आजादबीर के साथ मोरना कस्बे में फाइनेंस से संबंधित कार्य निपटाने गई थीं। शुक्रवार सुबह कार्य समाप्त करने के बाद दोनों मां-बेटे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जब वे गंगनहर कांवड़ मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में पांच स्थानों पर जलते नहीं मिले अलाव

सूचना मिलते ही भोपा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हिमांशु को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। भोपा थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि दुर्घटनास्थल से कार की टूटी हुई नंबर प्लेट बरामद की गई है। उसी के आधार पर वाहन और उसके चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मृतका के गांव कम्हेड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और ग्रामीण सूचना मिलने पर सीएचसी भोपा पहुंचे। मृतका के शव का पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-करोड़ों की जमीन हड़पने को चार बहनों ने बदल डाली मां

Also Read This

मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-करोड़ों की जमीन हड़पने को चार बहनों ने बदल डाली मांगिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ

Read More »

खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

खतौली में निर्धारित सुरक्षा और भवन मानक पूरे नहीं मिलने पर प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम ललित मिश्रा के नेतृत्व में तहसील रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में हुए निरीक्षण के बाद चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित संस्थानों में आवश्यक नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। कमियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में पांच स्थानों पर जलते नहीं मिले अलावकार्रवाई की सूची में आईटीसी, गौरव लाइब्रेरी, कैन कंप्यूटर, हावड़ इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट और मेहर कंप्यूटर सेंटर के नाम शामिल बताए गए हैं।

Read More »