युवाओं, किसानों और उद्यमियों को समर्पित ऐतिहासिक बजटः अनिल कुमार

कैबिनेट मंत्री अनिल ने कहा-योगी सरकार ने उठाया 25 करोड़ प्रदेशवासियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत 9.12 लाख करोड़ रुपये के बजट को राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है। बजट को लेकर सरकार के मंत्रियों ने इसे विकासोन्मुख और जनहितकारी करार दिया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने योगी सरकार के 10वें बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह 25 करोड़ प्रदेशवासियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है।

इसे भी पढ़ें:  अमजद एनकाउंटरः बुढ़ाना में की दो लूट, डीआईजी ने रखा था 50 हजार का ईनाम

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि यह बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं, उद्यमियों और गरीब तबके के उत्थान को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, तकनीकी नवाचार और रोजगार सृजन पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधान राज्य को नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होंगे। कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर सुशासन और विकास की दिशा में कार्य कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  पकड़ा, पीटा और उठाकर पटक दिया-दो अधिवक्ता भाइयों के खिलाफ मुकदमा

मंत्री अनिल कुमार ने अपने बयान में कहा कि 9.12 लाख करोड़ रुपये का यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा और उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बजट में किए गए प्रावधानों का लाभ प्रदेश के हर वर्ग तक पहुंचेगा और राज्य के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने दावा किया है कि यह बजट आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की अवधारणा को सशक्त करेगा तथा प्रदेश को औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा। बजट प्रस्तुत होने से पूर्व मुख्यमंत्री आवास, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में उन्होंने प्रतिभाग किया। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--शहर के विकास को साथ आये पालिका और प्राधिकरण

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एमडीए ने खतौली में तोड़ दिया मंदिर, पनपा आक्रोश उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था, लेकिन लगातार बढ़ते

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »