सदर तहसील में भाकियू तोमर की हुंकार भ्रष्टाचार और अवैध कब्जे के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। जनपद की सदर तहसील परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ;तोमरद्ध के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर के आह्वान पर आयोजित इस धरने में किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी ने तहसील प्रशासन पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील परिसर में बैठे अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-प्रदूषण फैलाने पर 6 स्लैग क्रशिंग इकाइयों को किया सील

किसानों का कोई भी जायज काम बिना सुविधा शुल्क ;रिश्वतद्ध के नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं, जिससे आम किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। किसानों ने कैम्पा कोला फैक्ट्री से जुड़े विवाद को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने बताया कि फैक्ट्री से जुड़े विवाद में चार किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक किसानों को उनकी जमीन वापस नहीं दिलाई गई है।

इसे भी पढ़ें:  रावण को मिला वरदान, लंका जीती, इन्द्र पर पाई विजय

किसानों ने मांग की कि उनकी जमीन को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए और फैक्ट्री से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान हो। निखिल चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि तहसील में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाए और शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के भीतर हो। जब तक किसानों की इन जायज समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं होता, संगठन पीछे नहीं हटेगा और यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। धरने के दौरान बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और संगठन के झंडों के साथ पहुंचे थे। तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल के सामने भरे पानी से बढ़ी परेशानी, बच्चे का फिसलकर टूटा हाथ

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रोहाना में नाली में मिला युवक का शव, सनसनी

चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई पहचान, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार मुजफ्फरनगर। रोहाना में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे पानी की नाली में एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार किए जाने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में गहराया गैस संकट: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर बंदशहर कोतवाली

Read More »

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर झटका दिया है। आपके उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 25 मई 2026 की सुबह 6 बजे से दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन भिड़ंत, कई घायलईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी आम वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, माल ढुलाई और रोजमर्रा की चीजों के दामों पर भी असर डाल सकती है।  पेट्रोल-डीजल के

Read More »