पीएम मोदी के मन की बात दे रही राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की प्रेरणाः गौरव स्वरूप

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने नगर भ्रमण के दौरान भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने रविवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहितकारी नीतियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। इस दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में व्यापारियों के बीच पहुंचकर प्रतिष्ठान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण सुना और उपस्थित लोगों को इसके संदेशों से अवगत कराया।
नगर भ्रमण के दौरान गौरव स्वरूप ने नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए सरकार की विकासपरक योजनाओं, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली पहलों तथा सामाजिक उत्थान के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 13वें प्रसारण को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसमें देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान, नवाचार अर्थात नवीन सोच व तकनीकी पहल, युवा शक्ति तथा समाज सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए गए।
उन्होंने बताया कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने वाला सशक्त संवाद माध्यम है। यह कार्यक्रम नागरिकों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। गौरव स्वरूप ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए प्रत्येक व्यक्ति अपने क्षेत्र और समाज के विकास में सकारात्मक योगदान दे। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही विकास की गति तेज होती है और देश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य साकार किया जा सकता है।
नगर भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत किया और सरकार की योजनाओं को लेकर अपने विचार भी साझा किए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के सुझावों को संबंधित मंच तक पहुंचाया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इससे पूर्व गौरव स्वरूप द्वारा शिव चौक स्थित झाँसी की रानी रामभोय मार्केट में जितेन्द्र मदान ‘बॉबी’ की दुकान वीर कलेक्शन पर पहुंचकर व्यापारियों से भेंट की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीन खेड़ा, सभासद सतीश कुकरेजा, अमित पटपटिया, अशोक टंडन, कनक बाटला, शलभ गुप्ता, सौरभ मित्तल, विमल मदान, अभिनव मदान, नमन मदान, अशोक अरोरा सहित अनेक व्यापारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- दस में से आठ निकायों पर हुई धनवर्षा

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  शामली में एनकाउंटरः इनामी शातिर लुटेरा रिहान ढेरगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »