लखनऊ विश्वविद्यालय नमाज गेट विवाद पर 13 छात्रों को नोटिस

लखनऊ विश्वविद्यालय नमाज गेट विवाद ने पूरे कैंपस का माहौल गरमा दिया है। लाल बारादरी स्थित ‘नमाज गेट’ को बैरिकेडिंग कर बंद किए जाने के बाद छात्र प्रदर्शन पर उतर आए हैं और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। यूनिवर्सिटी गेट पर भारी संख्या में छात्र नारेबाजी कर रहे हैं, जबकि परिसर में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन लगातार स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा है।

यूनिवर्सिटी के लाल बारादरी क्षेत्र में स्थित मस्जिद के गेट को बैरिकेडिंग लगाकर बंद किए जाने से छात्रों में गहरा असंतोष है। प्रदर्शनकारी छात्रों का दावा है कि प्रशासन ने जानबूझकर मस्जिद का रास्ता (नमाज गेट) बंद किया है, जिससे उनकी धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस का कहना है कि संबंधित क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा है। सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की गई है और इसका उद्देश्य किसी की धार्मिक गतिविधि को रोकना नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल वाहनों पर सख्तीः एआरटीओ ने दो दिन में 14 वाहन किए सीज, 12 लाख से अधिक जुर्माना

लखनऊ विश्वविद्यालय की लाल बारादरी में नमाज़ पढ़ने को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। कुल 13 छात्रों को नोटिस जारी किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त/कार्यपालक मजिस्ट्रेट, महानगर कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 126/135 के तहत नोटिस जारी करते हुए आरोप लगाया गया है कि छात्रों ने लाल बारादरी के पास चल रहे निर्माण कार्य को बाधित करने का प्रयास किया। नोटिस में यह भी कहा गया है कि संबंधित छात्रों ने कैंटीन के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया तथा सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने का प्रयास किया, जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हुई। शांति भंग की आशंका में 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानत भरने का आदेश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  देवभूमि का स्वरूप बचाने को लैंड, लव और थूक जिहाद पर अंकुशः धामी

इससे पहले सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में ‘लाल बारादरी’ इमारत में नमाज पढ़ने को लेकर हिंदू और मुस्लिम छात्र गुटों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई थी।एक तरफ ‘जय श्री राम’ के नारे लगे, तो दूसरी तरफ विरोध प्रदर्शन हुआ। घटना के बाद परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रिपोर्ट के बाद लाल बारादरी इमारत की मरम्मत का काम शुरू कराया था। सुरक्षा कारणों से इमारत को बैरिकेडिंग लगाकर कवर किया गया था, जिसके बाद से यह विवाद गहराता चला गया।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में बस से गिरे युवक को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

छात्र लगातार गेट खोलने की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील नहीं दी जाएगी। लखनऊ विश्वविद्यालय नमाज गेट विवाद अब केवल एक गेट बंद होने का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि यह कैंपस में वैचारिक और धार्मिक बहस का केंद्र बन चुका है। स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में बस से गिरे युवक को डंपर ने कुचला, मौके पर मौतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  अपने पहले तहसील दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने हाथों-हाथ निपटाई 10 शिकायतेंवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता बहाल, हाईकोर्ट

Read More »