मुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में बदलाव

मुजफ्फरनगर जाम समस्या से आम नागरिकों को राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। शहर के सम्भ्रान्त नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर यातायात व्यवस्था में तत्काल प्रभाव से बदलाव का निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, क्षेत्राधिकारी यातायात रविंद्र प्रताप सिंह, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी  प्रज्ञा सिंह, सहायक रोडवेज प्रबन्धक प्रभात कुमार सिन्हा तथा प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसाः सात दिन बाद पत्नी-बेटी के साथ घर लौटा घायल अजय

मुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में क्या हुआ बदलाव?

बैठक में जनहित को ध्यान में रखते हुए निम्न निर्णय लिए गए—

  • मेरठ भैसाली डिपो से मुजफ्फरनगर के लिए संचालित रोडवेज बसें प्रातः 08.00 बजे से सायं 08.00 बजे तक वहलना चौक से संचालित होंगी।

  • रात्रि 08.00 बजे से प्रातः 08.00 बजे तक बसें शहर क्षेत्र में संचालित की जा सकेंगी।

  • बसें महावीर चौक एवं जीआईसी मैदान तक न तो सवारी उतारेंगी और न ही बैठाएंगी।

  • सवारियों को जानसठ पुल के नीचे उचित स्थान पर ही उतारा और बैठाया जाएगा, बशर्ते मार्ग अवरुद्ध न हो।

इसे भी पढ़ें:  मां की ममता: चैत्र नवरात्र पर महिला उत्थान को नवशक्ति यात्रा का शुभारंभ

प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि “हमारा संकल्प, आपकी सुरक्षा” के तहत शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे। इन निर्णयों से दिन के समय शहर के मुख्य चौराहों पर बसों की आवाजाही कम होगी, जिससे महावीर चौक और आसपास के क्षेत्रों में लगने वाले जाम में कमी आने की उम्मीद है। मुजफ्फरनगर जाम समस्या को चरणबद्ध तरीके से नियंत्रित करने की दिशा में प्रशासन का यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मंडी की बदहाल व्यवस्था पर उठी आवाज, अफसरों से मिले व्यापारी
Share This Article