पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा

मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

नगर पंचायत कार्यालय में गुरूवार को आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन जहीर फारूकी ने की। बैठक में कुल 15 में से 13 सभासद उपस्थित रहे। इसके पश्चात अधिशासी अधिकारी द्वारा एजेंडा सदन में प्रस्तुत किया गया। बिन्दूवार सभी प्रस्तावों पर चर्चा के साथ उनको सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इस बैठक के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट में 21 करोड़ रुपये की आय के मुकाबले 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का प्रावधान रखा गया। बजट में नगर क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, सफाई व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद जैन समाज के इतिहास में गौरव का अध्याय — आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 37वां पुष्प वर्षायोग संपन्न

चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि आगामी ईद और होली के त्योहारों को देखते हुए साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विकास कार्यों को गति देने पर भी सहमति बनी। बैठक में सभासदों को भारत सरकार की जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण और परिवार पहचान संख्या (फैमिली आईडी) बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नगर को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने के लिए जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

चेयरमैन जहीर फारूकी ने प्राथमिक विद्यालय संख्या दो के पुराने कक्षों की दीवारों पर टाइल्स लगवाने तथा विद्यालय की मरम्मत कराने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे सभासदों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। बैठक में अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा, लिपिक समर काजमी सहित सभासद विकसित कुमार, रजनेश, फहमिदा, निसार अहमद, इशरत जहां, शाह आलम गौड़, इस्तखार उर्फ लल्ला, आतिफ खान, शबनम, नदीम अहमद, फरजाना, आजाद फरीदी और आलम कुरैशी उपस्थित रहे। बैठक का समापन नगर विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

इसे भी पढ़ें:  सरकार के दखल के बाद भी किराये में मनमानी जारी, 45 हजार का बिका मुंबई का टिकट

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित इस अवसर पर उन्होंने गोवंशों की सेवा की

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »