जानसठ रोड स्थित द एस डी पब्लिक स्कूल में हजारों लोगों की मौजूदगी, उत्साह और सौहार्द का दिखा अनोखा संगम
मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा जानसठ रोड स्थित द एस डी पब्लिक स्कूल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरा वातावरण रंग, उमंग और आपसी सद्भाव के भाव से सराबोर दिखाई दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ ही प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर,कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी सहित पार्टी के पदाधिकारीगण, समर्पित कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्वक बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विविध रंग मिलकर उत्सव को सुंदर बनाते हैं, उसी प्रकार समाज के सभी वर्ग मिलकर विकास और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार जनकल्याण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी क्षेत्र की उन्नति के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।

समारोह में राष्ट्र कवयित्री अनामिका जैन अम्बर और सौरभ सुमन ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का सुंदर प्रतीक रहा। राष्ट्र कवि अनामिका जैन अम्बर व सौरभ सुमन ने कार्यक्रम को आलौकिक बना दिया, कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह का उत्साह और स्नेह अभिभूत करने वाला था। सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के स्नेहपूर्ण आगमन, उत्साहपूर्ण सहभागिता और आत्मीय सहयोग के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं एवं क्षेत्रवासियों के स्नेहपूर्ण सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कामना की कि होली का यह पावन पर्व सभी केवन में सुख, समृद्धि और सौहार्द के नए रंग लेकर आए।






