बचपन बचाने की कवायद: कक्षा 5 तक मोबाइल से होमवर्क भेजने पर रोक

गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड की घटना के बाद सरकार हुई सख्त, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के पत्र पर पर स्कूलों को जारी हुए निर्देश

मुजफ्फरनगर। बच्चों को मोबाइल फोन की लत से दूर रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अहम निर्णय लिया है, जिसके अनुपालन के लिए प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। इसमें प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को मोबाइल के बढ़ते नकारात्मक प्रभाव से बचाने के लिए कदम उठाया गया है। इसके तहत अब किसी भी शासकीय, सहायता प्राप्त या निजी विद्यालय में मोबाइल फोन के माध्यम से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को होमवर्क या अन्य शैक्षणिक कार्य भेजने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  कबूतरबाज प्रियांक कुतुबपुरिया पर कसा कानूनी शिकंजा

जनपद मुजफ्फरनगर में कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के जरिए होमवर्क, असाइनमेंट या अन्य शैक्षणिक कार्य भेजने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाए जाने से विद्यालयों में हलचल है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
इस आदेश में बताया गया है कि शासन ने यह यह निर्णय उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ के पत्र के संदर्भ में लिया गया है, जिसमें गाजियाबाद में नवीं मंजिल से कूदकर तीन सगी बहनों द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना का उल्लेख किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम संपन्न

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मोबाइल फोन पर गेम खेलने की लत और पारिवारिक विरोध इस घटना की पृष्ठभूमि में प्रमुख कारण बताए गए हैं। प्रशासन ने इसे केवल एक पारिवारिक त्रासदी नहीं, बल्कि समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी माना है। अधिकारियों का कहना है कि कम उम्र के बच्चों में मोबाइल के प्रति मानसिक, भावनात्मक और व्यवहारिक आसक्ति तेजी से बढ़ रही है। अनियंत्रित गेमिंग, सोशल मीडिया और अन्य गतिविधियां बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और सामाजिक संतुलन पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  ACHIEVEMENT--कर्तव्य पथ पर ‘शक्ति स्वरूप’ दिखाने वाली मुजफ्फरनगर की मासूमा ने जीता दिल

एडीएम प्रशासन के द्वारा शुक्रवार को जारी निर्देशों में कहा गया है कि विषम और अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को मोबाइल के माध्यम से किसी भी प्रकार का शैक्षणिक कार्य न भेजा जाए। साथ ही सभी विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि समस्त शैक्षणिक गतिविधियां विद्यालय परिसर में ही संपन्न कराई जाएं और होमवर्क पारंपरिक तरीके से दिया जाए। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से बच्चों में मोबाइल निर्भरता को कम करने में मदद मिलेगी और भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकेगी।

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  हरियाणा की महिला से दुष्कर्म कर ठगने वाला तांत्रिक शहजाद मुठभेड़ में घायलस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  हरियाणा की महिला से दुष्कर्म कर ठगने वाला तांत्रिक शहजाद मुठभेड़ में घायलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »