जिनशासन पर प्रभावना संघ खतौली नई कार्यकारिणी का गठन

खतौली। जिनशासन पर प्रभावना संघ खतौली नई कार्यकारिणी का गठन विधिवत चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। नगर स्थित ध्रुव जैन के कार्यालय पर आयोजित फरवरी माह की मासिक बैठक में शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान के बाद नई टीम का चयन संपन्न हुआ। संघ के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नियमों के अनुसार यह चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई।

इसे भी पढ़ें:  ब्लॉक प्रमुख के आरोपों से गरमाहटः नकारात्मक राजनीति मेरा चरित्र नहींः अनिल कुमार

सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

कार्यक्रम में संघ के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी प्रकार का मतभेद सामने नहीं आया। नई कार्यकारिणी में श्री शैंकी जैन (अंबर पैलेस) को अध्यक्ष, दीपक जैन (सराय वाले) को मंत्री तथा आयुष जैन (इंटीरियर) को कोषाध्यक्ष चुना गया। संघ की ओर से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई।

इसे भी पढ़ें:  बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूलों में छुट्टी, कचहरी में सन्नाटा

एकता और अनुशासन का संदेश

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संघ ने पिछले एक वर्ष में जिन शासन की प्रभावना का जो संकल्प लिया था, उसे निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया है। नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में भी भगवान महावीर के संदेशों का पालन करते हुए जिन धर्म की प्रभावना के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से अन्य सदस्यों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर ध्रुव जैन, ऋषभ जैन, संयम जैन, आयुष जैन, अंकित जैन, राहुल जैन, हर्ष जैन, अर्पित जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। सभी सदस्यों ने संघ की एकता, सेवा और धर्म प्रभावना के संकल्प को और मजबूत करने का प्रण लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-आठ किसानों की टयूबवैल पर चोरों का धावा, कीमती सामान चोरी

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »