मुजफ्फरनगर में दो विवाहिताओं की संदिग्ध मौत से हड़कंप

मंसूरपुर थाने में देर रात शव लेकर परिजनों ने किया हंगामा, बुढ़ाना क्षेत्र के राजपुर छाजपुर में भी नवविवाहित महिला की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अलग-अलग क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामलों ने सनसनी फैला दी। दो थाना क्षेत्रों में विवाहिताओं की संदिग्ध मौत के दो मामलों ने पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती पेश की। महिलाओं के परिजनों ने हंगामा कर रोष जताया और कार्रवाई की मांग की गई। पहली घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र की गोविंदपुरी कॉलोनी की है, जबकि दूसरी घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर की है। दोनों मामलों में महिलाओं की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी और परिजनों ने उनके पतियों सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजा शहर

मंसूरपुर थाना क्षेत्र में थाने के पीछे स्थित गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय रीना पत्नी करण प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने रीना के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता धर्म सिंह निवासी गांव रुकनपुर खेडी थाना खतौली ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रीना को प्रताड़ित कर रहे थे और अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उन्होंने रीना की शादी करीब तीन साल पहले की थी।

इसे भी पढ़ें:  जीवित अवस्था में फेंकी थी बच्चीः रामपुरी में शव मिलने के प्रकरण में मुकदमा दर्ज

कई दिन पहले रीना के साथ उसके पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा गंभीर रूप से मारपीट की गई, उसकी हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौत के बाद मायके वाले शव लेकर देर रात मंसूरपुर थाने पहुंच गए और आरोपी पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाने में देर रात तक हंगामा चलता रहा। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंसूरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि मंसूरपुर मिल क्षेत्र के गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी रीना की मौत दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान हुई है। मृतका के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर मुठभेड़: इनामी अमजद मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

दूसरी घटना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर की है। यहां 26 वर्षीय रूबी कश्यप की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रूबी की शादी करीब तीन वर्ष पहले इसी गांव में हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पूर्व रूबी के परिजनों ने ससुराल के लोगों के खिलाफ हत्या करने के आरोप लगाये और हंगामा किया। दोनों मामलों में पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  मेरठ में भीषण आग: 6 की मौत, 5 बच्चे जिंदा जलेकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजा

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »