टोल पर लेट आए कर्मचारी को टोका, फोन पर मिली हत्या की धमकी

शिफ्ट इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पहले भी टोल मैनेजर की हो चुकी है हत्या, अनहोनी की आशंका से दहशत बनी

मुजफ्फरनगर। छपार टोल प्लाजा पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पहुंचे कर्मचारी को देरी से ड्यूटी पर आने के करण रोकना शिफ्ट इंचार्ज को भारी पड़ गया। आरोप है कि ड्यूटी से मना करने पर कर्मचारी ने पहले गाली-गलौज की और बाद में फोन कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेरा में बड़ी कार्रवाईः 25.33 किलो डोडा सहित चार तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर कार्यरत शिफ्ट इंचार्ज शिव किशोर यादव ने छपार थाने में दी तहरीर में बताया कि 9 मार्च 2026 की रात 4 से 12 बजे की शिफ्ट में विकास कुमार पुत्र प्रभात कुमार निवासी ग्राम मोघपुर पोस्ट मंसूरपुर की ड्यूटी लगाई गई थी। आरोप है कि विकास कुमार रात करीब 10:11 बजे टोल प्लाजा पर शराब के नशे में अपनी ड्यूटी पर पहुंचा।

शिव किशोर यादव के अनुसार, कर्मचारी के नशे में होने और देरी से आने के कारण उसे ड्यूटी करने से मना कर दिया गया। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने वहीं पर गाली-गलौज शुरू कर दी और झगड़ा करने लगा। काफी समझाने के बाद उसे वहां से घर जाने के लिए कहा गया, जिसके बाद वह उस समय वहां से चला गया। तहरीर में बताया गया कि इसके बाद रात करीब तीन बजे एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने फोन पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और बार-बार यह पूछता रहा कि वह कहां है। आरोपी ने यह भी कहा कि अगर वह गेस्ट हाउस में है तो वहीं आकर देख लेगा।

इसे भी पढ़ें:  धनतेरस पर जिला अस्पताल के सफाई कर्मियों ने झाड़ू-तसले लेकर सीएमओ दफ्तर घेरा

शिफ्ट इंचार्ज ने तहरीर में बताया कि इस घटना से वह बेहद भयभीत हैं, क्योंकि सितंबर 2025 में इसी टोल प्लाजा पर टोल मैनेजर अरविंद पांडेय की हत्या हो चुकी है। ऐसे में उन्हें अपनी जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, छपार थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

Also Read This

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-गंगनहर कांवड़ मार्ग पर हादसाः मां की मौत, बेटा गंभीरबुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में

Read More »

गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामली

चार अभ्यर्थियों ने लगाया गलत लोकेशन देकर भटकाने का आरोप, पुलिस-प्रशासन गूगल और भर्ती बोर्ड से करेगा पत्राचार मुजफ्फरनगर। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के बीच गूगल मैप की कथित त्रुटि चार युवाओं के लिए भारी पड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए गाजियाबाद और हापुड़ के चार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बजाय शामली जनपद के जंगल क्षेत्र में भटक गए, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है, जबकि पुलिस प्रशासन ने गूगल से जवाब तलब करने और भर्ती बोर्ड से भी आवश्यक पत्राचार करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार धमेन्द्र चौधरी, अरुण

Read More »

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »