मुजफ्फरनगर-हादसे में मौत पर फर्जी पत्नी बनकर हड़प लिया क्लेम

18 साल पुराने सड़क हादसे में मुआवजा हड़पने का आरोप, फर्जी पत्नी और बच्चों के नाम पर लिया गया 3.65 लाख का क्लेम

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में करीब 18 वर्ष पुराने सड़क हादसे से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति की मौत के बाद मुआवजा पाने के लिए गंभीर स्तर पर फर्जीवाड़ा किया गया। मृतक की कथित पत्नी और दो बच्चों को उसके आश्रित बताकर अदालत में याचिका दाखिल की गई और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का मुआवजा प्राप्त कर लिया गया। मामले में अब शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ग्राम कासमपुर खोला निवासी शीशांक शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर थाना मीरापुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव के ही राजपाल पुत्र स्वर्गीय जगवीर सिंह और उसकी पत्नी शोभा ने धोखाधड़ी कर न्यायालय को गुमराह करते हुए मुआवजे की रकम हासिल कर ली। प्रार्थना पत्र के अनुसार राजपाल का भाई यशपाल सिंह अविवाहित था। 8 दिसंबर 2008 को देवल गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान 19 दिसंबर 2008 को उसकी मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें:  जेसीबी लेकर परिक्रमा मार्ग पर सात घंटे डटी रही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

इस घटना को लेकर राजपाल सिंह ने थाना रामराज में बस संख्या यूपी-12एन-4639 के अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 279, 337 और 338 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि इसके बाद राजपाल और उसकी पत्नी शोभा ने मेरठ शहर के कालीया गढ़ी क्षेत्र का फर्जी पता दर्शाते हुए मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) में वर्ष 2009 में याचिका दायर कर दी। याचिका में शोभा को मृतक यशपाल की पत्नी और अपने दोनों पुत्रकृप्रिंस उर्फ शेखर तथा सोनूकृको मृतक के बेटे के रूप में दर्शाया गया। आरोप है कि इस आधार पर अदालत से मुआवजा दिलाने की मांग की गई।
मेरठ की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कोर्ट संख्या-11 ने 18 जुलाई 2011 को आदेश पारित करते हुए क्लेम के रूप में 3 लाख 65 हजार रुपये देने का निर्देश दिया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह पूरी राशि शोभा ने मृतक की पत्नी बनकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त कर ली।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर ट्रक में घुसी अर्टिगा, चार कपड़ा व्यापारियों की मौत

शिकायत में कहा गया है कि ग्राम कासमपुर खोला की पंचायत निर्वाचन नामावली 2015 में शोभा का नाम राजपाल की पत्नी के रूप में दर्ज है। इसके अलावा परिवार रजिस्टर में भी वही विवरण अंकित है। इसी प्रकार गांव के कंपोजिट विद्यालय के अभिलेखों में भी दोनों बच्चोंकृनिखिल और शेखरकृके पिता के रूप में राजपाल सिंह तथा माता के रूप में शोभा का नाम दर्ज है। इससे स्पष्ट होता है कि दोनों बच्चे राजपाल और शोभा की संतान हैं, न कि मृतक यशपाल के आश्रित हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर अदालत में गलत जानकारी देकर मुआवजे की राशि प्राप्त की गई, जो न्यायालय के साथ धोखाधड़ी का मामला है। मीरापुर एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर मामला दर्ज कर लिया है और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा, राशन दुकानें बनेंगी मॉडल शॉप

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा, राशन दुकानें बनेंगी मॉडल शॉपइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका ईओ की गाड़ी के भुगतान को लेकर भिड़ गये दो लिपिकमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने की फसल

Read More »