किसान दिवस में सुमित मलिक ने उठाई किसानों की समस्या

अधिकारियों के समक्ष कहा-जनपद में खुलेआम बिक रहा नकली फर्टिलाइजर और खाद, इस पर लगे अंकुश

मुजफ्फरनगर। बुधवार को जिला पंचायत सभागार में किसान दिवस के अवसर पर सुमित मलिक किसान आरटीआई कार्यकर्ता समाजसेवी द्वारा कुछ बिंदुओं पर शिकायत की गई जनपद मुजफ्फरनगर में नकली फर्टिलाइजर रसायन नकली खाद खुलेआम बिक रहा है जो किसानों को नकली सामान देकर पैसे हड़पने का काम किया जा रहा है उसकी रोकथाम होनी अति आवश्यक है क्योंकि किसानों की नई फसल गन्ना बुवाई का सीजन की शुरुआत हो चुकी है किसानों को लूटने से बचाया जा सके।

सिंचाई विभाग का नाला पीनना गांव के बीच में कूड़ा गंदगी से भरा हुआ है उसकी सफाई होनी है क्योंकि गांव में मच्छरों से अनेक बीमारियां छोटे-छोटे बच्चे महिला पुरुष को बीमारी से ग्रस्त हो रहे है नाले की सफाई होना आवश्यक है जनपद मुजफ्फरनगर में इलीगल ट्रैक्टर ट्रोलो से ओवरलोड गन्ना डुलाई क्रय केन्द्र से शुगर मिल तक की जा रही है जो जिला गन्ना अधिकारी परिवहन विभाग शुगर मिल के नेतृत्व में कर रहे हैं इन विभागों की मिली भगत से कार्य हो रहे हैं आम जनता सड़क पर ट्रैक्टर टोलों से एक्सीडेंट से मर रही है लेकिन विभाग अभी तक भी नहीं जागा। उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  BAPPA BIRTHDAY-शनिवार को भक्तों का कल्याण करने नगर भ्रमण पर आ रहे गणपति

जनपद मुजफ्फरनगर में टायर जलाने वाली फैक्ट्री केमिकल की फैक्ट्री इगंट बनाने वाली फैक्ट्री तथा पेपर मिल द्वारा भारी मात्रा में जल प्रदूषण वायु प्रदूषण फैलाया जा रहा है दिल्ली गाजियाबाद डेरा बस्सी लखनऊ उत्तराखंड अलग-अलग राज्यों से नकली आरडीएफ के रूप में मुजफ्फरनगर में पेपर मिलो में बोलेरो में नकली त्क्थ् जल रहा है जो मानक के विपरीत है जिससे भारी मात्रा में प्रदूषण आम नागरिकों को कैंसर जैसी घातक बीमारी अस्थमा दमा झेलना पड़ रहा है इसकी रोकथाम होनी चाहिए ताकि आम नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के टाउनहाल परिसर में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक

जिला गन्ना अधिकारी महोदय से गन्ने की नई नई वैरायटी लघु सीमांत किसानों को मिलनी चाहिए ताकि छोटा किसान भी नई वैरायटी लगा सके और अपनी उत्पादकता बढ़ा सके ।लेकिन जिला गन्ना अधिकारी के द्वारा पहले आओ पहले पावत की स्कीम बताई गई है जो गन्ना विभाग के द्वारा अपने निजी हितों को देखते हुए अपने नजदीकी किसानों को लाभ देने के लिए पहले आओ पहले पावर का नाम देकर उनको गन्ने की नई वैरायटी उपलब्ध कराते हैं जो सरासर गलत है यदि गन्ने की वैरायटी कम है तो किसानों को लकी ड्रा के माध्यम से किसानों को बीज वितरित किया जाए ताकि पक्षपात से विभाग बच सके।

इसे भी पढ़ें:  सरधना के मंच से खुला पुराना हिसाब, पश्चिमी यूपी सियासत फिर क्यों उबल रही है?
Share This Article