एमजी पब्लिक स्कूल में नन्हे विद्यार्थियों की ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित

नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट देकर किया सम्मानित, ओरिएंटेशन प्रोग्राम में अभिभावकों से हुआ संवाद

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्राइमरी विंग के नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित करने के साथ ही अभिभावकों के साथ इन बच्चों के नए शैक्षिक सत्र के सफर को लेकर संवाद स्थापित किया गया।

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय के प्राइमरी विंग में आयोजित गे्रजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। ग्रेजुएशन सेरेमनी ने बच्चों के लिए एक यादगार पल का निर्माण किया, जहां उन्होंने अपनी शुरूआती शैक्षणिक यात्रा की उपलब्धियों का उत्सव मनाया। विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण रहा और बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें:  युवाओं का कौशल निखारकर रोजगार के अवसरों से जोड़ना सरकार का संकल्पः कपिल देव

कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम में अभिभावकों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, शिक्षण पद्धति और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया गया। यह कार्यक्रम अभिभावकों और स्कूल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। समारोह में बच्चों के उत्साह और अभिभावकों की प्रसन्नता देखने लायक रही।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहर में सफाई और फोगिंग की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के समग्र विकास की नींव होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता विकसित करना भी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि घर और स्कूल के सहयोग से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है। प्रधानाचार्या ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि ये नन्हे विद्यार्थी अब अपने जीवन की नई शैक्षणिक यात्रा की ओर बढ़ रहे हैं, जहां उनके सपने और आत्मविश्वास उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में जहीरीली हुई हवा, लखनऊ में मंत्री कपिल देव ने कस दिए पेंच

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  स्कूल वाहनों पर सख्तीः एआरटीओ ने दो दिन में 14 वाहन किए सीज, 12 लाख से

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »