पति के समलैंगिक सम्बंध: पत्नी ने दर्ज कराया छह ससुरालियों पर मुकदमा

अतिरिक्त दहेज में दो लाख की मांग, मारपीट और भाई से मजदूरी कराकर वेतन हड़पने के आरोप में कार्रवाई की मांग, पुलिस जांच शुरू

मुजफ्फरनगर। शहर के खालापार क्षेत्र में एक महिला द्वारा अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता नसरीन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद थाना खालापार पुलिस ने उसके पति, जेठ और सास सहित छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नसरीन की शिकायत के अनुसार, उसका विवाह करीब छह वर्ष पूर्व शुऐब निवासी खालापार के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष का व्यवहार बदलने लगा। आरोप है कि पिछले दो वर्षों से लगातार अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये नकद की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया।

इसे भी पढ़ें:  10 साल बाद पकड़ा आसाराम बापू के रसोइये अखिल का हत्यारोपी तामराज

पीड़िता ने अपने पति शुऐब पर एक युवक के साथ जबरन समलैंगिक संबंध बनाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि युवक को नशा देकर उसके साथ अनैतिक सम्बंध पति द्वारा बनाये जाते हैं, जानकारी हुई तो इसका विरोध करने पर पति और उसके परिजनों द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती रही। इस मामले में आर्थिक शोषण के आरोप भी सामने आए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके भाई साकिब से पति शुऐब और ससुराल पक्ष ने वेल्डिंग का काम कराया, लेकिन दो महीने की करीब 30 हजार रुपये की मजदूरी नहीं दी गई। इस राशि को दहेज का हिस्सा बताकर हड़प लिया गया। साथ ही, उसकी मां से भी 20 हजार रुपये दहेज के रूप में ही नकद लेने का आरोप लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव चौक पर बारिश के बीच टीम लेकर उतरी ईओ प्रज्ञा

महिला नसरीन ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के छह साल बाद उसे एक बेटी हुई, जिसके बाद ससुराल में उसका उत्पीड़न और बढ़ गया। आरोप है कि नवजात बच्ची को लेकर भी ससुराल पक्ष नाराजगी जताता रहा और मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के अनुसार, उसका पति शुऐब बिना जानकारी दिए कहीं चला गया और तब से न तो कोई संपर्क किया और न ही भरण-पोषण के लिए कोई आर्थिक सहायता दी। ससुराल पक्ष द्वारा तलाक दिलाने की धमकी भी दी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने पति शुऐब, सास शमीमा, जेठ वसीम और तहसीन, ननद शमा और गुलफशा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ खालापार महावीर सिंह चौहान का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है, मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो एंट्री, मुस्लिम लड़कों पर लगाया आरोप: साध्वी प्राची 

Also Read This

सहारनपुर में जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन, साधु-साध्वियों की सुरक्षा की मांग

सहारनपुर। मध्य प्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों के साथ हुए सड़क हादसे ने सहारनपुर के जैन समाज को भी झकझोर दिया है। सोमवार को भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या 14, सहारनपुर परिक्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देशभर में पद विहार कर रहे जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा के लिए ठोस प्रोटोकॉल बनाने और रीवा हादसे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री अतिवीर अजय कुमार जैन और क्षेत्रीय कोर्डिनेटर अतिवीर अविनाश कुमार जैन के नेतृत्व में सहारनपुर जैन मिलन की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचे। संगठन के प्रतिनिधियों

Read More »

मुजफ्फरनगर-रोहाना में नाली में मिला युवक का शव, सनसनी

चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई पहचान, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार मुजफ्फरनगर। रोहाना में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे पानी की नाली में एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार किए जाने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया। इसे भी पढ़ें:  CUET 2025 में “अचीवर्स एकेडमी” के विद्यार्थियों का ऐतिहासिक प्रदर्शनशहर

Read More »