कार्यकर्ताओं का उत्साह, ऊर्जा और समर्पण अत्यंत प्रेरणादायकः कपिल देव अग्रवाल

प्रशिक्षण सभा में संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और प्रभावी संचालन पर हुआ मंथन, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने साझा किए अनुभव

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित शिक्षण संस्थान में आयोजित प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से कार्यशैली और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। एस.वी.एम. महाविद्यालय में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के द्वितीय दिवस रविवार को प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें:  चोर, उचक्के और हत्यारे बन सकते हैं नेता तो भगवाधारी क्यों नहीं: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने भी सहभागिता की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की कार्यशैली, उसके विस्तार, सुदृढ़ीकरण और प्रभावी संचालन के विभिन्न आयामों पर गहन चर्चा की। प्रशिक्षण सत्र के दौरान अनुभवी मार्गदर्शकों ने संगठनात्मक विकास और कार्यप्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। इन विचारों ने कार्यकर्ताओं को अधिक सक्षम और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें:  सूदखोरों की हैवानियतः कर्ज न चुका पाने पर युवक को दी दर्दनाक मौत

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, ऊर्जा और समर्पण अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के संयुक्त प्रयास, अनुशासन और टीम भावना से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान केवल ज्ञानवर्धक ही नहीं, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने वाला मार्गदर्शक भी साबित होगा। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के कौशल विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में यह संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया कि संगठन की सफलता में प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, और इस प्रकार के प्रशिक्षण अभियान भविष्य की रणनीतियों को सशक्त आधार प्रदान करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिल्ली अग्निकांड के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Also Read This

सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाने, गाड़ियों की रैकी करने और बिना वैध कागजात डंपर चलाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो डंपर, एक हुंडई वेन्यू कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की रात गागलहेड़ी पुलिस और खनन विभाग की टीम को अवैध खनन से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान खनिज सामग्री से भरे दो डंपर पकड़े

Read More »

जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास की पेपर मिलों में भी बढ़ाई गई सतर्कता मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसे भी पढ़ें:  चोर, उचक्के और हत्यारे बन सकते हैं नेता तो भगवाधारी क्यों नहीं: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीआग की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के अलावा

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क शिविर आयोजित, 114 रोगियों को मिला उपचार

शिविर में रोगियों को निःशुल्क दवा और चश्मा वितरण, 24 रोगियों का फ्री मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 24, मई 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र

Read More »