मंसूरपुर मारपीट मामला: शादी समारोह में विवाद के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम खेडी तगान में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के व्यक्तियों के साथ गाली-गलौच और मारपीट की।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  ठंड में बेसहारा लोगों के लिए राहत का उपहार लेकर निकलीं मीनाक्षी स्वरूप

मंसूरपुर मारपीट मामला: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस के अनुसार, वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 191(2)/115(2)/352/351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके बाद थाना प्रभारी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 05 आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें:  12 दिसम्बर को तहसील घेरेंगे ग्रामीणः ‘बारिश में गिरे हुए घरों का मुआवजा न मिलने से आक्रोश

मंसूरपुर के खेडी तगान में मारपीट क्यों हुई?

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद के दौरान कहासुनी बढ़ने पर गाली-गलौच और मारपीट की घटना सामने आई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: नदीम पुत्र यासीन, निवासी ग्राम खेडी तगान, उम्र करीब 34 वर्ष; अजरूद्दीन पुत्र मुगत हसन, निवासी ग्राम खेडी तगान, उम्र करीब 40 वर्ष; गुल मोहम्मद पुत्र जमीला, निवासी ग्राम खेडी तगान, उम्र करीब 34 वर्ष; आश मोहम्मद उर्फ आश पुत्र शकील, निवासी ग्राम खेडी तगान, उम्र करीब 27 वर्ष; जुनैद पुत्र नसीम, निवासी ग्राम खेडी तगान, उम्र करीब 21 वर्ष

इसे भी पढ़ें:  रामपुरी से हर छह महीने में तीर्थ यात्रा पर जाते हैं परिवार

Also Read This

कार्यकर्ताओं का उत्साह, ऊर्जा और समर्पण अत्यंत प्रेरणादायकः कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के दूसरा दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Read More »

मुजफ्फरनगर-नवजात की मौत के बाद जागा विभाग, निजी अस्पतालों पर छापा

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई निजी चिकित्सालयों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर नोटिस जारी मुजफ्फरनगर। शनिवार को शहर के रुड़की रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हुए हंगामे ने एक बार फिर से विभागीय अफसरों की नींद तोड़ी है। जनपद मुजफ्फरनगर में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के निर्देशानुसार निजी चिकित्सालयों के संचालन, पंजीकरण एवं अभिलेखों की जांच हेतु एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार द्वारा किया गया, जिसमें उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, स्टेनो दीपक कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे। संयुक्त टीम

Read More »

मन की बात में मोदी का बड़ा संदेश, जंग के बीच ऊर्जा संकट पर भरोसा, अफवाहों से दूर रहने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में वैश्विक जंग के कारण बने ऊर्जा संकट का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल को लेकर चुनौतीपूर्ण स्थिति है, लेकिन भारत इस परिस्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने देशवासियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की। सरकार की ओर से कहा गया कि लोग केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और किसी भी तरह की भ्रामक खबरों से प्रभावित न हों। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे देश को नुकसान हो सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है, वह दुनिया की ऊर्जा जरूरतों

Read More »