एमजी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने किया छात्र-छात्राओं का तिलक और पुष्पवृष्टि से स्वागत, विद्यालय परिसर में नजर आई रचनात्मकता की पहली झलक

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल ने नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हर्षाेल्लास और भव्य अभिनंदन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों का स्वागत तिलक और पुष्प भेंट कर किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता साफ झलक रही थी।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर प्रथम दिवस विद्यालय परिसर में पहुंचे विद्यार्थियों को तिलक कर उन्हें पुष्प देकर उनका अभिवादन किया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में कदम रखते ही आत्मविश्वास और उत्साह के साथ इन दिन को यादगार बनाने के लिए सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाये। इस दौरान उनके उज्ज्वल और उत्साही चेहरे दर्शा रहे थे कि नए सत्र में सीखने और रचनात्मक गतिविधियों में उन्हें कितनी रुचि है।

इसे भी पढ़ें:  बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या, 12वीं की छात्रा को गोली

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि नए शैक्षिक सत्र के लिए अपने शिक्षा के सफर को इन बच्चों ने खेल और मस्ती के साथ कला और अन्य शैक्षिक गतिविधियों में प्रतिभागिता के साथ आगे बढ़ाया। प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने आर्ट और क्राफ्ट के माध्यम से कक्षा आधारित गतिविधियों में अपनी कल्पना शक्ति और रचनात्मकता प्रस्तुत की। अपनी शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में इन बच्चों द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी चित्रकारी, हस्तनिर्मित कलाकृतियाँ और सजावट के अनोखे प्रयोगों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास और सीखने की उमंग साफ झलक रही थी। बच्चों ने विद्यालय के पार्क में झूलों की सैर की तो अन्य खेल में भी अपनी सहभागिता की।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी के मन की बात दे रही राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की प्रेरणाः गौरव स्वरूप

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि नए सत्र की सार्थक शुरुआत के लिए बच्चों के अभिभावकों के लिए विशेष ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य घर और विद्यालय के बीच एक समन्वित एवं मजबूत साझेदारी को बढ़ावा देना और बच्चों की शैक्षिक यात्रा को विश्वास, सहयोग और साझा आकांक्षाओं के साथ शुरू करना था। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने नए सत्र के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह वर्ष सभी विद्यार्थियों के लिए सीखने, आगे बढ़ने और नए अवसर हासिल करने का साल बने। प्रत्येक विद्यार्थी को आत्मविश्वास, समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले और उनका भविष्य उज्ज्वल हो, हमारा यही प्रयास रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  घने कोहरे में सड़क सुरक्षा पर मुजफ्फरनगर नगरपालिका की बड़ी पहल

Also Read This

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  प्रेमिका की हरकत से बागपत में बंधक बनी मुजफ्फरनगर की बारातइस अवसर पर राष्ट्रीय

Read More »