तांत्रिक क्रिया के बहाने महिला ने अधिवक्ता को बनाया शिकार, नौ लाख के जेवर लेकर फरार

भूत-प्रेत का साया बताकर घर में घुसी, पोटली बदलकर सोने के आभूषण कर दिए गायब, सीसीटीवी में साथी युवक की मौजूदगी भी आई सामने

मुजफ्फरनगर। अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने तांत्रिक क्रिया के नाम पर अधिवक्ता और उनके परिवार को झांसे में लेकर लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच शुरू हो गई है।

मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र में एक शातिर महिला द्वारा तांत्रिक क्रिया के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। कुंगर पट्टी सुजडू निवासी अधिवक्ता आमिर रजा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 15 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5रू30 बजे एक महिला, जिसने अपना नाम हकीम बानो बताया, उनके घर पहुंची। महिला ने दावा किया कि वह झाड़-फूंक का काम करती है और उनके घर पर किसी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों का साया है। उसने भरोसा दिलाया कि तांत्रिक क्रिया के जरिए वह इस समस्या का समाधान कर सकती है। परिवार पहले से परेशान होने के कारण उसकी बातों में आ गया।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में भव्यता के साथ मनाई गई महाराजा शूर सैनी जयंती

महिला ने तांत्रिक प्रक्रिया के दौरान घर में मौजूद सोने के जेवरात अपने पास मंगवाए। अधिवक्ता ने चार सोने के कंगन, एक अंगूठी और एक सोने की चेन, जिनका कुल वजन लगभग छह तोला बताया गया है, महिला को सौंप दिए। महिला ने इन जेवरों की एक पोटली बनाकर कमरे में रख दी और कहा कि इसे अगले दिन शाम 4 बजे ही खोला जाए। इसके बाद वह अपना विजिटिंग कार्ड देकर वहां से चली गई। अगले दिन तय समय पर जब अधिवक्ता ने पोटली खोली, तो उसमें जेवरात नहीं थे। पोटली बदली हुई थी और अंदर कुछ भी कीमती सामान नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भगवान परशुराम जयंती पर भव्य हवन-पूजन व विशाल भंडारा

घटना के बाद जब घर के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, तो पाया गया कि महिला के साथ एक अज्ञात युवक भी था, जो पूरे समय घर के बाहर खड़ा रहा। आशंका जताई जा रही है कि उसी ने पोटली बदलने में महिला की मदद की। पीड़ित अधिवक्ता ने थाना खालापार में महिला और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना एक बार फिर अंधविश्वास के नाम पर होने वाली ठगी को उजागर करती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार के झांसे में आने से बचें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर टैक्सी एसोसिएशन ने की अवैध निजी टैक्सियों पर कार्रवाई की मांग

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  खतौली में भव्यता के साथ मनाई गई महाराजा शूर सैनी जयंतीजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »

मुजफ्फरनगर में घूस मांगने की ऑडियो के बाद लेखपाल निलंबित

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में घूस मांगने की ऑडियो शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। उपजिलाधिकारी सदर प्रवीन कुमार द्विवेदी ने लच्छेड़ा क्षेत्र के लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में लेखपाल पर सरकारी कार्य के बदले धनराशि मांगने के आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला उस समय सामने आया, जब भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जावला की ओर से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लेखपाल द्वारा एक व्यक्ति से काम के एवज

Read More »