मुजफ्फरनगर-पब्लिक स्कूल में चैकीदार की निर्मम हत्या से सनसनी

देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में चरथावल थाना क्षेत्र के छपार-रोहना रोड स्थित एक नामी पब्लिक स्कूल में चैकीदार की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह स्कूल परिसर में चैकीदार का रक्तरंजित शव मिलने से शिक्षकों, कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर पूर्णः मुजफ्फरनगर की छह विधानसभा में 3.44 लाख मतदाताओं के नाम कटे

प्राप्त जानकारी के अनुसार छपार-रोहना रोड स्थित किड्स हेवन पब्लिक स्कूल में चैकीदारी का काम करने वाला 50 वर्षीय राजू कस्बे की दलित बस्ती का निवासी था। वह रोजाना की तरह शुक्रवार रात स्कूल परिसर में ही ड्यूटी पर था। देर रात किसी समय अज्ञात हमलावर स्कूल परिसर में पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। शनिवार सुबह जब स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी स्कूल पहुंचे तो परिसर में राजू का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  BY ELECTION--मंगलवार को छह ब्लॉकों के नौ गांवों में मतदान

घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। मृतक चैकीदार के परिजन भी मौके पर पहुंच गये थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्कूल परिसर और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी चैक किया गया है। साथ ही अन्य संभावित पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हादसाः गर्भवती पत्नी को देखने अस्पताल जा रहे युवक की मौत

Also Read This

लखनऊ में 26 अप्रैल को कुर्मी क्षत्रिय पटेल वैवाहिक परिचय समारोह

लखनऊ। कुर्मी क्षत्रिय पटेल समाज का वैवाहिक परिचय समारोह वर्ष 2025-26 रविवार, 26 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पटेल समाज कल्याण ट्रस्ट और कुर्मी क्षत्रिय पटेल मैरिज ब्यूरो की ओर से किया जा रहा है। आमंत्रण पत्र के अनुसार, समारोह कालका रेवेल मैरिज लॉन, देवा रोड, लखनऊ में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आयोजन में समाज के स्वजातीय बंधुओं और परिवारजनों को आमंत्रित किया गया है। इसे भी पढ़ें:  HEALTH CAMP-एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा स्वास्थ्य मेलाकार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री राजेश वर्मा करेंगे।  समारोह में नरेंद्र सिंह वर्मा (पूर्व मंत्री) उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में

Read More »

मुजफ्फरनगर शिव चौक मंदिर में लगी आग, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। शहर के प्रमुख शिव चौक स्थित भगवान शिव मंदिर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मंदिर परिसर में भगवान शिव की प्रतिमा के पीछे रखे स्टील फर्नीचर के ऊपर की ओर से उठती दिखाई दी। घटना करीब दोपहर 3:30 बजे की बताई जा रही है। लपटें उठते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसे भी पढ़ें:  HEALTH CAMP-एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा स्वास्थ्य मेलाट्रांसफार्मर में फॉल्ट की आवाज के बाद दिखीं लपटें आग लगने से कुछ मिनट पहले मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट जैसी आवाज सुनाई दी

Read More »

कांग्रेस नेता के घर में घुसकर गोलीबारी, एक बेटे की मौत दूसरे की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा- मृतक की बहन प्रेरणा कश्यप ने बताया कि हमलावर नकाब पहने हुए थे। उन्होंने सीधे आयुष को निशाना बनाया और पहले उसे गोली मारी। इसके बाद छोटे भाई पर भी फायरिंग की गई। प्रेरणा ने यह भी बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले कुछ युवक आयुष के बारे में पूछताछ करने गांव आए थे। जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के बड़े बेटे आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। देर रात करीब 12:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश सम्मेलाल कश्यप के घर

Read More »