बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है।

थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30 बजे घर से तहसील सदर के लिए निकले थे। बताया गया कि उन्हें अपनी दुकान का बैनामा एक वकील के नाम कराना था, लेकिन इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले उनकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी और अपने स्तर पर भी उनकी तलाश की। चार दिनों तक कोई सुराग न मिलने पर मामले ने नया मोड़ ले लिया। लापता व्यक्ति के पुत्र अनिल कुमार ने थाना खालापार में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-कर्मचारियों का रिकाॅर्ड गायब, अयोग्यों को मिली पदोन्नति

शिकायत में बताया गया है कि महेश कुमार के अचानक लापता होने के पीछे आपराधिक साजिश हो सकती है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनका अपहरण कर लिया गया है और इसमें हत्या या फिरौती की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। थाना खालापार के प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा के अनुसार, प्राप्त शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमों को लापता व्यक्ति की तलाश में लगा दिया गया है और आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू, गुमशुदगी, अपहरण और संभावित आपराधिक एंगलकृको ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा भी किया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है और स्थानीय लोग भी जल्द से जल्द व्यक्ति की सकुशल बरामदगी की उम्मीद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  खतौली तालाब कब्जा मामला: फर्जी बैनामे का आरोप, जांच शुरू

Also Read This

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  900 दंगे, कर्फ्यू और गुंडा टैक्स से निवेश तक: CM योगी ने गिनाए यूपी

Read More »

UP Panchayat Election 2026: मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मंत्रियों को घेरा, कार्यकाल बढ़ाने या चुनाव कराने की मांग

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 (UP Panchayat Election 2026) की तारीखों को लेकर बढ़ रहे असमंजस के बीच मुजफ्फरनगर के ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रधानों की मांग है कि या तो चुनाव समय पर हों या कार्यकाल बढ़ाया जाए। 25 मई 2026 को खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल। मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार को सौंपा गया ज्ञापन। चुनाव की घोषणा या कार्यकाल बढ़ाने की मांग। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर

Read More »
मंसूरपुर शुगर मिल चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान - नयन जागृति

गन्ने में चोटी बेधक कीट का प्रकोप: खेत से पौधा उखाड़ने पर किसानों को मिलेंगे ₹2; ऐसे उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर शुगर मिल ने गन्ने की फसल को चोटी बेधक कीट (Top Borer) से बचाने के लिए एक अनोखी योजना शुरू की है। मिल प्रबंधन कीट प्रभावित एक पौधा उखाड़कर लाने पर किसान को ₹2 की प्रोत्साहन राशि नकद दे रहा है। योजना का नाम: चोटी बेधक कीट नियंत्रण अभियान। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया मदर्स डे, मंच पर नन्हें बच्चों ने मां संग किया नृत्यमिल का नाम: मंसूरपुर शुगर मिल (मुजफ्फरनगर)। प्रोत्साहन राशि: ₹2 प्रति प्रभावित पौधा। मुख्य सलाह: प्रभावित पौधों को उखाड़ना और फेरोमोन ट्रैप (Pheromone Trap) का इस्तेमाल करना। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक उत्तम कुमार वर्मा ने बताया

Read More »

मेरठ में दरोगा रिश्वत लेते पकड़ा गया, एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई

मेरठ। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पुलिस विभाग से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पल्लवपुरम थाने में तैनात उपनिरीक्षक छत्रपाल सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोप है कि दरोगा छत्रपाल सिंह एक मामले की विवेचना कर रहे थे। इसी दौरान उनसे जुड़े पक्ष से पैसों की मांग की गई। शिकायत एंटी करप्शन यूनिट तक पहुंची, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच करते हुए ट्रैप की योजना तैयार की। इसे भी पढ़ें:  दुबई में जंग के बीच फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता और सर्राफ के बेटेरिश्वत की

Read More »