देवबंद में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में दिखे दो संदिग्ध

देवबंद। देवबंद क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा बेरियान में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना लिया। आरोप है कि रात के समय घर का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने अलमारी में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मामला मोहल्ला पठानपुरा बेरियान, नाले के पास का है। यहां रहने वाले दिलावर पुत्र स्वर्गीय आदिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के समय परिवार के लोग घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर ताला लगा हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  RAJYASABHA ELECTION-‘भारत रत्न’ के सम्मान में जयंत के नवरत्नों ने डाला वोट, ये दिया संदेश....

तहरीर के अनुसार, 4/5 मई की रात करीब 3 बजे अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर घर के भीतर घुसे। इसके बाद उन्होंने घर में रखी अलमारी और सामान को खंगाल दिया। पीड़ित का आरोप है कि चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित के मुताबिक, चोरी हुए सामान में सोने की नथ, सोने के कुंडल सहित करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात और घर में रखी करीब 50 हजार रुपये नकदी शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आस्था से परिपूर्ण वातावरण में गंगा जल वितरित

दिलावर ने बताया कि जब वह सुबह करीब 8 बजे घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और अन्य जगहों पर रखे सामान की जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई।

इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। पीड़ित के अनुसार, फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि चोरी करने वाले दोनों लोगों के चेहरे कैमरे में कैद हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  नई मंडी थाने का कायाकल्पः इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा को कप्तान ने कहा-GOOD JOB

पीड़ित ने देवबंद पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चोरी हुआ सामान बरामद कराने की भी गुहार लगाई है।

Also Read This

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—हिंद मजदूर किसान समिति ने रामलला के लिए भेजा गुड़  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह घर से निकला,

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  RAJYASABHA ELECTION-‘भारत रत्न’ के सम्मान में जयंत के

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »