हरियाणा की महिला से दुष्कर्म कर ठगने वाला तांत्रिक शहजाद मुठभेड़ में घायल

नई मंडी पुलिस ने शिकायत के 12 घंटे बाद आरोपी को दबोचा, पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर किया भागने का प्रयास

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तंत्र क्रिया के नाम पर महिलाओं को झांसे में लेकर दुष्कर्म और ठगी करने वाले कथित तांत्रिक को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी लंबे समय से झाड़-फूंक, तंत्र साधना और समस्याओं के समाधान का झांसा देकर महिलाओं को अपने जाल में फंसा रहा था। वह भय और अंधविश्वास का लाभ उठाकर उनसे अवैध रूप से धन भी ऐंठता था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ईंट भट्टे की दीवार ढही, दो मजदूरों की मौत

इस मामले में हरियाणा के कैथल निवासी एक पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज की और मात्र लगभग 12 घंटे के भीतर उसे ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घेरकर काबू में ले लिया।

इसे भी पढ़ें:  उप्र उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का स्वागत

जांच में सामने आया है कि आरोपी शहजाद शमशान घाट में बैठकर कथित रूप से तंत्र क्रिया करता था और महिलाओं को मानसिक रूप से प्रभावित कर उन्हें अपने जाल में फंसाता था। आरोप है कि वह कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म और ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा दिए गए बयानों की भी पुलिस जांच कर रही है। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी अचिन त्यागी अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार

Also Read This

जातिगत आधार वाले विवादित बयान पर सपा नेता भाटी पर मुकदमा

मुजफ्फरनगर में जाट महासभा की शिकायत के बाद एसएसपी हुए सख्त, पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और जातिगत टिप्पणी को लेकर मुजफ्फरनगर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जाट महासभा की ओर से दी गई तहरीर पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 और 356 के तहत केस दर्ज किया है। घटना के बाद जिले सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में माहौल गरमा गया है और विभिन्न संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इसे भी पढ़ें:  दीपावली पर एसएसपी संजय वर्मा ने

Read More »

गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसाः मुजफ्फरनगर निवासी महिला पुष्पा की मौत

हापुड़ में एक्सप्रेस वे पर नीलगाय से टकराई रामपुरी के अरविन्द त्यागी की बे्रजा कार, तीन घायल मुजफ्फरनगर। हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार नीलगाय से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार परिवार की एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  उप्र उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का स्वागतपुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे अमरोहा से मेरठ की ओर जा रही ब्रेजा कार माधापुर के पास अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी

Read More »