मुजफ्फरनगर-ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

सघन चेकिंग अभियान में तीन ओवरलोड वाहन और एक ट्रैक्टर निरुद्ध, दो लाख से अधिक का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा जनपद में ओवरलोड एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने विभिन्न मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर फर्जी परिवहन अधिकारी बनकर वसूली करने वाले 8 आरोपी दबोचे

प्रवर्तन अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने वाहनों की चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान तीन ओवरलोड वाहनों तथा एक ट्रैक्टर को नियमों के उल्लंघन में पकड़े जाने पर निरुद्ध कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान पकड़े गए वाहनों पर कुल दो लाख 12 हजार 250 रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड वाहन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा साबित होते हैं और इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें:  मेडिकल रेप ने अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में ओवरलोडिंग, बिना वैध दस्तावेजों के संचालन तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों और परिवहन कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

Share This Article