कूकड़ा चौकी पर हंगामाः युवक को हिरासत में लेने पर भड़के परिजन

ठेला लगाने से शुरू हुआ था विवाद, नाबालिग से मारपीट और पक्षपात के आरोपों से घिरी पुलिस

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की कूकड़ा पुलिस चौकी बुधवार को उस समय तनाव का केंद्र बन गई, जब एक युवक को पुलिस द्वारा चौकी लाए जाने के बाद उसके परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। चौकी परिसर में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई, अभद्रता और नाबालिग बच्चे से मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कूकड़ा चौक पर ऋतिक नामक युवक चाऊमीन का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। बताया गया है कि उस पर सूरज जैन के लगभग छह हजार रुपये तथा पवन नामक युवक के करीब सात हजार रुपये बकाया थे। पैसों के लेनदेन को लेकर पवन अपने साथी के साथ ठेले पर पहुंचा। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर पवन और उसके साथी ने कथित तौर पर ऋतिक का ठेला हटाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचीं एक महिला के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

इसे भी पढ़ें:  अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने दिया वैश्य सभा से इस्तीफा

स्थिति बिगड़ने पर ऋतिक ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कूकड़ा चौकी ले आई। यहीं से विवाद ने नया मोड़ ले लिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हीं पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान चौकी परिसर में उस समय माहौल और गर्म हो गया, जब पुलिसकर्मी ऋतिक को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे। बेटे को छुड़ाने के प्रयास में उसकी मां पुलिसकर्मियों से भिड़ गई। चौकी परिसर में महिला की चीख-पुकार और लोगों की भीड़ के बीच काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

इसे भी पढ़ें:  नई मंडी के लेंसकार्ट स्टोर पर शिवसैनिकों ने किया हंगामा, बांधा कलावा, लगाया तिलक

परिवार का आरोप है कि चौकी के भीतर मौजूद 13 वर्षीय बालक के साथ भी पुलिस ने मारपीट की। आरोप लगाया गया कि चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बच्चे को फट्टे से पीटा, जिससे उसकी कोहनी में चोट आई। परिजनों का कहना है कि बच्चा केवल अपने माता-पिता के साथ चौकी गया था, लेकिन उसके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें करीब चार घंटे तक चौकी में बैठाए रखा गया, जबकि दूसरे पक्ष के लोग आसानी से निकल गए। इससे नाराज परिवारों ने पुलिस पर पक्षपात और सांठगांठ के आरोप लगाए।

इसे भी पढ़ें:  26 जनवरी की ट्रेक्टर परेड की तैयारी में जुटी भाकियू, 17 फरवरी को महापंचायत

हालांकि बाद में पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। घटना के बाद इलाके में पुलिस के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चौकी परिसर में रोती महिलाओं और पुलिस से बहस करते परिजन दिखाई दे रहे हैं। उधर, चौकी प्रभारी आकाश ओझा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है तथा किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट नहीं की गई।

Also Read This

बिजली चोर हो जाएं सावधान: खतौली नगर में चला बिजली चोरी विरोधी अभियान

खतौली। विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए नगर में विशेष अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर जांच की गई। अभियान में चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसे भी पढ़ें:  26 जनवरी की ट्रेक्टर परेड की तैयारी में जुटी भाकियू, 17 फरवरी को महापंचायतविभागीय टीम के अनुसार पक्का बाग क्षेत्र में वसीम पुत्र रशीद, फैसल पुत्र नसीमुद्दीन, आस मोहम्मद, तथा खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं नई आबादी क्षेत्र में आबिद, उमरदीन, अल्ताफ और अलीमुदीन के खिलाफ भी बिजली चोरी के मामले दर्ज

Read More »

भोपा पुलिस ने आकाश की मौत में वांछित आरोपी को दबोचा

हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त की मोरना-शुक्रताल मार्ग से हुई गिरफ्तारी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मोरना से शुक्रताल जाने वाले मार्ग पर स्थित गेट के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। इसे भी पढ़ें:  अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने दिया वैश्य सभा से इस्तीफावरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोपा थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी

Read More »

दुकान में लूट के छह दिन बाद मुठभेड़ में तीन आरोपी दबोचे

चैकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, फायरिंग में एक बदमाश घायल, नकदी और लूटा गया मोबाइल बरामद मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली पुलिस ने कछौली क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच दीदाहेड़ी-कल्लरपुर चौराहे के पास देर रात हुई फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, लूटा गया मोबाइल, नकदी और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 15 मई को कछौली निवासी दुकानदार संजीव कुमार की दुकान पर

Read More »

देवबंद में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

आटा चक्की के बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत, कार्यालय पर छापेमारी से मचा हड़कंप देवबंद। जनपद सहारनपुर के देवबंद स्थित विद्युत निगम कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन टीम ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पर छापा मारकर उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मौर्या को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  26 जनवरी की ट्रेक्टर परेड की तैयारी में जुटी भाकियू, 17 फरवरी को महापंचायतसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवबंद थाना क्षेत्र के एक गांव

Read More »

मुजफ्फरनगर-ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

सघन चेकिंग अभियान में तीन ओवरलोड वाहन और एक ट्रैक्टर निरुद्ध, दो लाख से अधिक का जुर्माना मुजफ्फरनगर। सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा जनपद में ओवरलोड एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने विभिन्न मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  26 जनवरी की ट्रेक्टर परेड की तैयारी में जुटी भाकियू, 17 फरवरी को महापंचायतप्रवर्तन अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने वाहनों की चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान तीन ओवरलोड वाहनों तथा एक ट्रैक्टर को नियमों

Read More »