भोपा पुलिस ने आकाश की मौत में वांछित आरोपी को दबोचा

हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त की मोरना-शुक्रताल मार्ग से हुई गिरफ्तारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मोरना से शुक्रताल जाने वाले मार्ग पर स्थित गेट के पास से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  दुबई में जंग के बीच फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता और सर्राफ के बेटे

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोपा थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना भोपा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 131/26, धारा 105 बीएनएस में वांछित चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान कवीसर पुत्र रत्नू निवासी ग्राम सिताबपुरी थाना भोपा के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क पर बेइज्जत हुई पालिका टीम ने किया अवैध होर्डिंग हटाने से इंकार

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी भोपा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  MEERAPUR-मतदान के दिन सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर

Also Read This

बिजली चोर हो जाएं सावधान: खतौली नगर में चला बिजली चोरी विरोधी अभियान

खतौली। विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए नगर में विशेष अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर जांच की गई। अभियान में चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसे भी पढ़ें:  1 नवंबर से यूपी के 9 शहरों में बिजली विभाग की नई व्यवस्था लागूविभागीय टीम के अनुसार पक्का बाग क्षेत्र में वसीम पुत्र रशीद, फैसल पुत्र नसीमुद्दीन, आस मोहम्मद, तथा खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं नई आबादी क्षेत्र में आबिद, उमरदीन, अल्ताफ और अलीमुदीन के खिलाफ भी बिजली चोरी के मामले दर्ज

Read More »

दुकान में लूट के छह दिन बाद मुठभेड़ में तीन आरोपी दबोचे

चैकिंग के दौरान पुलिस पर हमला, फायरिंग में एक बदमाश घायल, नकदी और लूटा गया मोबाइल बरामद मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली पुलिस ने कछौली क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच दीदाहेड़ी-कल्लरपुर चौराहे के पास देर रात हुई फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, लूटा गया मोबाइल, नकदी और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 15 मई को कछौली निवासी दुकानदार संजीव कुमार की दुकान पर

Read More »

देवबंद में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

आटा चक्की के बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत, कार्यालय पर छापेमारी से मचा हड़कंप देवबंद। जनपद सहारनपुर के देवबंद स्थित विद्युत निगम कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन टीम ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पर छापा मारकर उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार मौर्या को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  दुबई में जंग के बीच फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता और सर्राफ के बेटेसूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवबंद थाना क्षेत्र के एक गांव

Read More »

कूकड़ा चौकी पर हंगामाः युवक को हिरासत में लेने पर भड़के परिजन

ठेला लगाने से शुरू हुआ था विवाद, नाबालिग से मारपीट और पक्षपात के आरोपों से घिरी पुलिस मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की कूकड़ा पुलिस चौकी बुधवार को उस समय तनाव का केंद्र बन गई, जब एक युवक को पुलिस द्वारा चौकी लाए जाने के बाद उसके परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। चौकी परिसर में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई, अभद्रता और नाबालिग बच्चे से मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, कूकड़ा चौक पर ऋतिक

Read More »

मुजफ्फरनगर-ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

सघन चेकिंग अभियान में तीन ओवरलोड वाहन और एक ट्रैक्टर निरुद्ध, दो लाख से अधिक का जुर्माना मुजफ्फरनगर। सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा जनपद में ओवरलोड एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने विभिन्न मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  1 नवंबर से यूपी के 9 शहरों में बिजली विभाग की नई व्यवस्था लागूप्रवर्तन अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने वाहनों की चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान तीन ओवरलोड वाहनों तथा एक ट्रैक्टर को नियमों

Read More »