लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन गिरफ्तार

छपार पुलिस की मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई, दुल्हन समेत तीन महिलाएं दबोची गईं, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में शादी के नाम पर भोले-भाले परिवारों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छपार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी महिलाओं पर शादी के बाद विश्वास जीतकर जेवरात और नकदी लेकर फरार होने का आरोप है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर मिश्रा के नेतृत्व में थाना छपार पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने धोखाधड़ी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुल्हन सोनाक्षी, उसकी मां कामिनी और बुआ अंजू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से एक मंगलसूत्र का लॉकेट, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल तथा दो जोड़ी बिछुए बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 104/26 धारा 318(4)/61(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पगड़ी की लाज बचाने उमड़ा किसानों का सैलाब

पुलिस के अनुसार थाना छपार क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी मांगेराम पुत्र दयाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात थाना छपार के गांव घुमावटी निवासी रविन्द्र पुत्र सग्गार के साथ पिछले दिनों उसके मकान पर हुई थी, जिसने उसके बेटे ऋषभ के लिए उत्तराखंड निवासी सोनाक्षी नाम की युवती का रिश्ता बताया। आरोप है कि शादी कराने के एवज में आरोपी ने परिवार से एक लाख 63 हजार रुपये नकद लिए और 10 मई 2026 को हरिद्वार स्थित एक मैरिज हॉल में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई।

इसे भी पढ़ें:  राजा राम चन्द्र का हुआ राजतिलक, श्रद्धा और उल्लास से झूम उठी अयोध्या

शादी के बाद सोनाक्षी को बहू बनाकर घर लाया गया, जहां परिवार की ओर से उसे सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की पायल और बिछुए उपहार स्वरूप दिए गए। लेकिन शादी के महज तीन दिन बाद 13 मई की सुबह करीब तीन बजे सोनाक्षी घर से सभी आभूषण लेकर फरार हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद जब पीड़ित परिवार बिचौलिये रविन्द्र के घर पहुंचा तो वह भी गायब मिला। आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि रविन्द्र पहले भी इस प्रकार की घटनाओं में शामिल रहा है और लोगों को शादी के नाम पर फंसाकर ठगी करता है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आस्था और उल्लास से हुआ बसंत का स्वागत

पीड़ित मांगेराम ने आरोप लगाया कि सोनाक्षी, उसकी मां कामिनी, बुआ अंजू और बिचौलिया रविन्द्र ने मिलकर पूरे परिवार को विश्वास में लेकर सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और तत्परता दिखाते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सोनाक्षी के साथ ही उसकी मां और बुआ को भी गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह विभिन्न जनपदों में सक्रिय होकर सीधे-साधे परिवारों को अपना निशाना बनाता था। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शादी तय करते समय पूरी जांच-पड़ताल करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Also Read This

खतौली में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर नहीं मिले मौके पर, अनीता मेडिकेयर की ओटी सील

खतौली में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को निजी अस्पतालों के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान दयालपुरम स्थित अनीता मेडिकेयर में अभिलेखों में दर्ज एमबीबीएस चिकित्सक मौके पर अनुपस्थित मिले, जिसके बाद अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर सील कर दी गई।   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने खतौली क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पतालों में उपलब्ध दस्तावेजों, चिकित्सकीय स्टाफ और व्यवस्थाओं की जांच की। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आस्था और उल्लास से हुआ बसंत का स्वागत  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अनीता मेडिकेयर में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सक मौके पर मौजूद

Read More »

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  शुकतीर्थ खादर में आबकारी विभाग की सघन दबिश, अवैध शराब पर रोकपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते

Read More »