मुजफ्फरनगर में हत्या के बाद जलाया युवक का शव, मचा हड़कम्प

पुल के नीचे मिला युवक का अधजला शव, रस्सी से बंधे मिले दोनों हाथ, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव नहर पुल के नीचे पड़ा मिला, जिसके दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार बुढ़ाना थाना क्षेत्र के चंदेड़ी गांव स्थित बकता एवं सटेड़ी रजवाहा पुल के नीचे सोमवार प्रातः एक युवक का अधजला शव मिलने की सूचना गांव के चौकीदार ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि एक अज्ञात युवक का शव पुल के नीचे पड़ा हुआ था। शव आंशिक रूप से जला हुआ था तथा दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। माना जा रहा है कि युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया और पहचान मिटाने के उद्देश्य से जलाने का प्रयास किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रतनपुरी पुलिस ने 12 घण्टे में किया चोरी का खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा थाना बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण कर संभावित साक्ष्यों की तलाश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल विशेषज्ञों ने घटनास्थल का सूक्ष्म परीक्षण कर विभिन्न महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों तथा जनपदों में गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद घटना के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  नसीरपुर प्रकरण: बड़े अफसरों संग किसान नेताओं की वार्ता बेनतीजा

क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि ग्राम चंदेड़ी के चौकीदार द्वारा सुबह सूचना दी गई थी कि बकता एवं सटेड़ी रजवाहा पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ। एफएसएल टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। शव की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्ष आने के बाद मौत के कारणों और हत्या की परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा होने की उम्मीद है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आर्मी भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

Also Read This

सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में सख्ती, 3 अवैध मदरसे सील

गाजियाबाद। खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। मंगलवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ पुलिस फोर्स के साथ खोड़ा क्षेत्र में पहुंचे। प्रशासन की ओर से बताया गया कि क्षेत्र में तीन अवैध मदरसे चिह्नित किए गए हैं। इन सभी को पहले नोटिस जारी किया जा चुका था और अब नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। सूर्या हत्याकांड के बाद से खोड़ा क्षेत्र पुलिस-प्रशासन के खास रडार पर है। प्रशासन अब केवल हत्या के मामले की जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र में अवैध निर्माण, संदिग्ध गतिविधियों, अपराधियों के रिकॉर्ड और

Read More »

डोईवाला में मदरसा भवन सील, MDDA ने की बड़ी कार्रवाई

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र के कंडोगल-कुडियाला गांव में सोमवार को जिला प्रशासन और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण यानी MDDA की टीम ने एक दो मंजिला भवन को सील कर दिया। इस भवन को लेकर निर्माण मानकों, स्वीकृत नक्शे और उपयोग से संबंधित शिकायतें प्रशासन तक पहुंची थीं। जांच के बाद संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और निर्धारित प्रक्रिया के तहत सीलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भवन को सील किया गया और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। कंडोगल-कुडियाला गांव में पहुंची टीम जानकारी

Read More »

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसे भी पढ़ें:  खतौली: छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समांकार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल

Read More »

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  नाज मंडी के नगर कार्यालय में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठककार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »