अंतिम मतदाता सूची जारी, 487 ग्राम पंचायतों में अब 16.67 लाख मतदाता

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी, जिले में 88,224 मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बहुप्रतीक्षित अंतिम मतदाता सूची बुधवार को जारी कर दी गई। इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली हैं। दावे-आपत्तियों के निस्तारण, सत्यापन और आवश्यक संशोधनों के बाद सूची को अंतिम रूप देकर सार्वजनिक कर दिया गया है। प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों और पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची चस्पा करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिससे मतदाता अपने नाम और विवरण का सत्यापन कर सकें।

एडीईओ पंचायत सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 18 दिसंबर 2025 को प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची में जिलेभर में बड़े पैमाने पर नए मतदाताओं को शामिल किया गया था। पुनरीक्षण अभियान के दौरान कुल 2,44,636 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 1,56,412 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से हटाए गए। इनमें स्थानांतरित, मृतक और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम शामिल रहे। इस दौरान 22,236 मतदाताओं के विवरणों में संशोधन भी किया गया। इसके परिणामस्वरूप जिले में 88,224 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई। जिले में पुनरीक्षण अभियान से पूर्व कुल मतदाताओं की संख्या 15,79,042 थी, जो अब बढ़कर 16,67,266 हो गई है। मतदाताओं की संख्या में कुल 5.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

चुनाव आयोग के अनुसार अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तिथि को दावे और आपत्तियों के निस्तारण के कारण पांच बार बढ़ाया गया था। अब सभी आपत्तियों का निपटारा कर सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस बार प्रत्येक मतदाता को नौ अंकों का नया स्टेट वोटर नंबर भी आवंटित किया गया है, जिससे पहचान और चुनावी प्रबंधन की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी होगी। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पंचायत चुनाव की आगे की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच रही हैं और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ चुनावी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  MISSION 2024-विकास की बात लेकर अपनों के बीच पहुंच रहे मंत्री संजीव बालियान

सबसे ज्यादा शाहपुर ब्लॉक में बढ़े मतदाता

जनपद के 487 ग्राम पंचायतों के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम मतदाता सूची जारी करने पर वोटरों का संख्याबल तय कर दिया गया है। इनमें पुनरीक्षण अभियान में सर्वाधिक वोटर शाहपुर ब्लॉक की 40 ग्राम पंचायतों में बढ़े हैं। यहां दिसम्बर से जून तक चले पुनरीक्षण में 7.85 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं। 84 ग्राम पंचायतों वाले ब्लॉक खतौली पर 2,22,680 वोटर हैं। इसके साथ ही चरथावल ब्लॉक में 1,82,429, जानसठ में 1,97,723, पुरकाजी में 1,21,781, बघरा में 1,93,136, बुढ़ाना में 2,35,853, मोरना में 1,82,860, शाहपुर 1,54,107, सदर 1,76,697 मतदाता शामिल हैं। अब कुल 16,67,266 मतदाताओं वाली सूची जारी की गई है।

इसे भी पढ़ें:  शिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस नम्बर वन

बुढ़ाना ब्लॉक में सबसे अधिक मतदाता, दूसरे स्थान पर खतौली

इस पुनरीक्षण के बाद अब सबसे अधिक मतदाता बुढ़ाना ब्लॉक में हो गए हैं, यहां पर कुल 60 ग्राम पंचायतों में 2,35,853 मतदाता पंजीकृत हुए हैं, दूसरे स्थान पर खतौली ब्लॉक है, यहां कुल 84 ग्राम पंचायतों में 2,22,680 और तीसरे स्थान पर50 ग्राम पंचायतों वाला मोरना ब्लॉक है, यहां 1,82,860 वोटर पंजीकृत हैं। सबसे कम मतदाता 43 ग्राम पंचायत वाला पुरकाजी ब्लॉक है, यहां 1,21,781 मतदाता पंजीकृत हैं। सबसे अधिक वृद्धि प्रतिशत शाहपुर ब्लॉक का रहा है, यहां परदृ7.85 प्रतिशत मतदाता जोड़े गये हैं। जबकि सबसे कम बढ़ोतरी पुरकाजी ब्लॉक में हुई, यहां 4.15 प्रतिशत नए मतदाताओं के नाम जुड़े हैं।

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »