2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

देवबंद/सहारनपुर। वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में शुक्रवार को गैंगस्टर नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली की तिहाड़ जेल से उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवबंद लाया गया। पेशी को देखते हुए कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

इसे भी पढ़ें:  महिला के खिलाफ मुकदमे में ‘खेल’ उजागर, इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिर

नीरज बवाना की कोर्ट पेशी से पहले ही न्यायालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। परिसर के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात रहा। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस टीम लगातार अलर्ट मोड पर रही। पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने भी पूरी निगरानी रखी।

इसे भी पढ़ें:  UPDATE- सहारनपुर में इमरान मसूद 85597 वोटों से आगे

यह मामला वर्ष 2017 में देवबंद के चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और उनके नर्सिंग होम में घुसकर फायरिंग करने से जुड़ा बताया जाता है। घटना में डॉ. गोयल के पैर में गोली लगी थी। इस मामले में डॉक्टर की पत्नी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-तीन वोटरों की खातिर डीएम कोर्ट में सजा पीवीसी

शुक्रवार को इसी मामले में नीरज बवाना को अदालत में पेश किया गया। पेशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुरक्षा घेरे में पुलिस उसे वापस तिहाड़ जेल के लिए रवाना हो गई। इस दौरान कचहरी परिसर में पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भी चर्चा बनी रही।

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »