स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने नवागत ईओ पवन कुमार का किया स्वागत

कार्यभार ग्रहण करने पर कर्मचारियों ने दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर की चर्चा

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में नवागत अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के कार्यभार ग्रहण करने पर स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा द्वारा उनका स्वागत किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं मिष्ठान भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा पालिका कर्मचारियों की ओर से हर कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में मंगलवार को नवागत अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के स्वागत का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं एवं संगठन की अपेक्षाओं से अवगत कराया। वहीं पवन कुमार ने भी कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर नगर के विकास एवं जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

इसे भी पढ़ें:  आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

संगठन के अध्यक्ष बृजमोहन एवं अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि पालिका के सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे तथा प्रशासनिक कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। संगठन की ओर से यह भी अनुरोध किया गया कि यदि किसी कर्मचारी के कार्य को लेकर कोई शिकायत अथवा नाराजगी उत्पन्न होती है तो संबंधित कर्मचारी से पहले वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाए। साथ ही किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित करने से पूर्व संगठन के पदाधिकारियों को भी अवगत कराया जाए।

इसे भी पढ़ें:  जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भाकियू तोमर का धरना

इस पर अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने कर्मचारियों और संगठन को सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया तथा कहा कि संवाद और समन्वय के माध्यम से सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत पवन कुमार ने पालिका कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई तथा नगर की सफाई व्यवस्था, जनसुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी कर्मचारियों से समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्यशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संगठन के मंडलाध्यक्ष मौहम्मद सालिम, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, पूर्व महामंत्री विकास शर्मा, पूर्व महामंत्री सुनील वर्मा, विवेक कुमार, आकाशदीप, संजीव कुमार, सतेंद्र कुमार, मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ कॉलेज पढ़ने गई युवती का अपहरण, पिता ने कराई एफआईआर

Also Read This

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को मुखर हुए सपा सांसद हरेन्द्र मलिक

व्यापारियों से अभद्रता के आरोप पर बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों के समक्ष उठाया मामला

Read More »

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »