भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और पीडीए वर्ग पर अत्याचार बढ़ेः राम आसरे विश्वकर्मा

प्रेस वार्ता के दौरान सपा राष्ट्रीय सचिव ने सरकार पर किसानों, युवाओं और पिछड़े वर्गों की उपेक्षा का लगाया आरोप

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने शनिवार को महावीर चौक स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ी हैं, जबकि रोजगार और किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पूरे नहीं हुए।

राम आसरे विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता का जीवन कठिन हो गया है। कुटीर उद्योग और छोटे व्यवसाय बंद होने से गरीब एवं मजदूर वर्ग आर्थिक संकट और भुखमरी की स्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भी धरातल पर सफल नहीं हो सका। सपा नेता ने प्रदेश में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों (पीडीए) पर अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन वर्गों के लोगों के साथ हत्या, उत्पीड़न और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में हुए कथित फर्जी एनकाउंटरों, बुलडोजर कार्रवाई और पुलिस हिरासत में मौतों का सबसे अधिक असर पीडीए समाज पर पड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ पटरी मार्ग पर कूड़े के ढेर से लोगों में रोष ईओ को सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज के युवाओं और महिलाओं के खिलाफ भी अपराध की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उनका आरोप था कि सरकार के संरक्षण के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान विश्वकर्मा समाज के हित में शुरू की गई कई योजनाओं और सुविधाओं को भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल योजना की भी आलोचना करते हुए कहा कि यह योजना समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा और बड़े पदों की ओर अग्रसर करने के बजाय केवल पारंपरिक रोजगार तक सीमित करती है।

प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था के पालन को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप था कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में आरक्षित वर्गों के पदों पर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे पीडीए वर्ग के युवाओं को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं के निरस्त होने की घटनाओं को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों पर कार्य कर रही है, जिससे किसान, मजदूर, गरीब और युवा वर्ग प्रभावित हुआ है। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे किसानों, गरीबों और पीडीए वर्ग के हितों को बेहतर संरक्षण मिल सकेगा। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, डॉ. मोनिका सिंह, युधिष्ठिर पहलवान, धर्मेन्द्र नीटू, इलम सिंह गुर्जर, बॉबी त्यागी, गोल्डी अहलावत, मौलना नजर मौहम्मद, राशिद मलिक सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एपीके फाइल से मोबाइल हैक, साइबर ठगों ने उड़ा दिए 5 लाख

गुटबाजी के सवाल पर तिलमिलाए नेताजी, बोले-यहां मीडिया को दूसरा काम नहीं

सपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान जनपद में अखिलेश यादव के मिशन 2027 के तहत पीडीए पंचायत करने आये राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा से जब पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी और नेताओं के अलग गुटों के बारे में सवार किया गया तो वो तिलमिला गए, उन्होंने सवाल का सीधा जवाब दिये बिना कहा कि यहां पर मीडिया के पास कोई दूसरा सवाल नहीं है क्या?, सपा में कोई गुटबाजी नहीं है, जब उनसे पूछा गया कि उनके साथ ही पूरा संगठन, जनप्रतिनिधि एक साथ एक मंच या एक पिक्चर में नहीं है, पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर अनुशासन नहीं है तो वो गरम हो गये।

इसे भी पढ़ें:  भोपा पुलिस ने आकाश की मौत में वांछित आरोपी को दबोचा

हमने हरेन्द्र मलिक को पीसी में नहीं बुलाया, और अचानक पहुंचे हरेन्द्र मलिक

सपा राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने जनपद में सपा संगठन में गुटबाजी या नेताओं के अलग अलग गुटों के सवाल को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने ही सांसद हरेन्द्र मलिक और विधायक पंकज मलिक को प्रेस वार्ता में नहीं बुलाया, क्योंकि उनका चरथावल में कार्यक्रम लगा हुआ था। वो यह बात स्वीकार कर रही रहे थे कि अचानक काली थार में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद हरेन्द्र मलिक सपा कार्यालय पर आ पहुंचे और प्रेस वार्ता में शामिल हुए।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश दस बदमाश गिरफ्तार

गिरोह के दो सदस्य हुए फरार अवैध असलाह बरामद शामली सहारनपुर और गाजियाबाद तक फैला था नेटवर्क मुजफ्फरनगर। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 10 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। खालापार थाना पुलिस की कार्रवाई में 10 अवैध हथियार जिंदा कारतूस 10 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क मुजफ्फरनगर के अलावा शामली सहारनपुर और गाजियाबाद समेत कई जिलों तक फैला हुआ था। पुलिस फरार सप्लायरों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। खालापार थाने में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

Read More »

भैंस लूटकांड का खुलासा, आरोपी फैजान गिरफ्तार, दो कटरे बरामद

खतौली पुलिस ने भैंस लूटकांड का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए दो कटरे (लवारे) बरामद कर उन्हें पीड़ित किसान की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस के अनुसार 11-12 जून की रात रसूलपुर कैलौरा निवासी किसान सुखपाल के घर में घुसकर बदमाशों ने उन्हें और उनके पुत्र को बंधक बना लिया था। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर ड्यूटी के दौरान स्कूल परिसर में बीएलओ ने खाया जहर, हालत नाज़ुकआरोपियों ने तमंचे के बल पर दो भैंस और दो कटरे लूट लिए थे। इस संबंध में खतौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन

Read More »

ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का हल्ला बोल, पांचवें दिन भी जारी रही हड़ताल

खतौली। प्रदेश सरकार की प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री एवं पेपरलेस पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों एवं मुंशियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को खतौली तहसील में पांचवें दिन भी कलमबंद हड़ताल जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने उप निबंधक कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रस्तावित व्यवस्था को वापस लेने की मांग की।अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों का आरोप है कि नई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के माध्यम से रजिस्ट्री कार्य को निजी कंपनियों के हाथों सौंपने की तैयारी की जा रही है। इससे प्रदेश के लाखों अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं, टाइपिस्टों तथा इस कार्य से जुड़े अन्य लोगों की आजीविका पर

Read More »

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

खतौली सोशल मीडिया पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। खतौली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जारी प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक लड़कियों के सामने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस करता दिखाई दे रहा था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान रोबिन पुत्र संजय निवासी ग्राम मखेड़ी, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में की। पुलिस

Read More »

रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, लात-घूंसों से हमला

नई दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक यात्री की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त बागपत यूपी निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर योग एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हुई जब यात्री ट्रेन में चढ़ने

Read More »

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव सख्त

अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क निर्माण कार्य में अब भी अनावश्यक विलंब हुआ तो उच्च स्तर पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी

Read More »