मुजफ्फरनगर में सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा पर एसएसपी की गोष्ठी, साइबर अपराध से बचाव के बताए उपाय

मुजफ्फरनगर। सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शनिवार, 20 जून 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के व्यापारियों के साथ गोष्ठी की। बैठक में कानून-व्यवस्था, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के विषयों पर चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें:  पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

एसएसपी ने व्यापारियों से उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, सुरक्षा मानकों का पालन करने और संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए।

गोष्ठी में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी भी दी गई। व्यापारियों से अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी और अन्य व्यक्तिगत विवरण किसी के साथ साझा न करने की अपील की गई।

इसे भी पढ़ें:  पुत्रवधु ने उड़ा दी घर में रखी रकम, दी मुकदमे की धमकी

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया जाए। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और जनपद के सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।

Share This Article