टाउनहाल में बवाल, निजी कंपनी के कर्मचारियों पर हमला

धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने गुण्डे बुलाकर जेएस एनवायरो के कर्मचारियों को जमकर पीटा, पुलिस ने भी नहीं की कोई सुनवाई

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका के कूड़ा निस्तारण कार्य से जुड़ी निजी कंपनी के कर्मचारियों के साथ टाउनहाल परिसर में कथित मारपीट का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन का आरोप है कि धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कुछ लोगों ने उनके दो कर्मचारियों को घेरकर न केवल मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि पूरी घटना टाउनहाल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। वहीं पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने, चिकित्सीय परीक्षण न कराने और चैकी से भगा देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मेरठ दौरा से शहर का सौंदर्यीकरण

जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि., जो नगरपालिका के साथ कूड़ा निस्तारण का कार्य कर रही है, के असिस्टेंट मैनेजर मनीष कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह टाउनहाल में अधिशासी अधिकारी (ईओ) एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल थे। इस दौरान उनके कर्मचारी सन्नी त्यागी और अंशुल नीचे परिसर में उनका इंतजार कर रहे थे।

आरोप है कि उसी समय धरने पर बैठे कुछ सफाई कर्मचारियों ने बाहरी लोगों को बुलाकर दोनों कर्मचारियों को घेर लिया। पहले उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की गई तथा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। शिकायत के अनुसार करीब आठ से दस लोगों ने दोनों कर्मचारियों को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान उनकी बाइक भी गिरा दी गई। कंपनी का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने चाकू और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

इसे भी पढ़ें:  3 महीने भीतर कनेक्शन लें, नहीं तो LPG सप्लाई रुक सकती है

कंपनी प्रबंधन ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि कुछ दिन पहले भोपा रोड स्थित ग्रांड प्लाजा मॉल की पार्किंग में भी उनके प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश चैधरी को एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी थी। कंपनी ने आरोप लगाया है कि इन घटनाओं के पीछे नीरज बिडला तथा गुरु नामक व्यक्ति की भूमिका है। प्रबंधन का कहना है कि यदि भविष्य में कंपनी के किसी कर्मचारी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी इन्हीं लोगों की होगी।

प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश चैधरी ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि शिव चैक स्थित आबकारी चैकी पर तहरीर देने के बाद भी न तो घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। उल्टा चैकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा उनके कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पूरे मामले को लेकर नगर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस प्रकरण में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले में पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के बाद ही घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के प्रस्ताव पर मुहर, मुजफ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी

Also Read This

देश की पहली काऊ सेंचुरी में गौ माता के बीच मना संजीव बालियान का बर्थ-डे

डॉक्टर संजीव बालियान ने अपने जन्मदिन की शुरुआत परिवार व इष्टमित्रों के साथ काऊ सेंचुरी में वैदिक यज्ञ व गोसेवा से की’ मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने मंगलवार 23 जून को अपना 54 वां जन्मदिन पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर कम्हेड़ा में स्थित काऊ सेंचुरी ( गो अभयारण्य) में अपनी पत्नी डॉ सुनीता बालियान और दोनों पुत्री व इष्ट मित्रों के साथ हवन करके मनाया। आर्यसमाज गांधीकालोनी से आए विद्वानों द्वारा यज्ञ कर जन्मदिवस की शुभकामनाए व ईश्वर से सुख समृद्धि व दीर्घायु जीवन की कामना की । इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के प्रस्ताव पर मुहर, मुजफ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी इस अवसर पर उन्होंने गोवंशों

Read More »

शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी…. एकतरफा प्यार बना जानलेवा

बंगलूरू।  कर्नाटक के मैसूर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन और उसके माता-पिता ने जहर खाकर जान दे दी। परिवार उल्लास गौड़ा नाम के युवक की प्रताड़ना से परेशान था। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक के मैसूर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब अपनी शादी से महज एक दिन पहले 21 साल की युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान 50 साल के शिवन्ना, उनकी 45 साल की पत्नी नागरत्ना और उनकी 21 साल की बेटी रक्षिता के

Read More »

आंध्र प्रदेश में छह लोगों की दर्दनाक मौत, मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग शामिल

विशाखापत्तनम- आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। एक ऊर्जा प्लांट में आग के बाद दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक अन्य घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। पहली घटना अनकापल्ली में एक एनर्जी प्लांट में आग लगने से घटी, जिसमें दो लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक ही परिवार के चार लोगों ने आर्थिक दिक्कतों के चलते आत्महत्या कर ली। इसे भी पढ़ें: 

Read More »