शामली में 50 हजार का इनामी बदमाश महताब मुठभेड़ में ढेर

शामली। किसान से मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हुआ 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दारोगा भी घायल हो गया। एसपी ने बताया कि बदमाश महताब काला गिरोह का सदस्य था। आरोपित पांच महीने से महिला सिपाही से चेन लूट में वांछित चल रहा था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार रात तीन बजे हाथी करौदा निवासी किसान नरेंद्र खेत मे पानी चलाने के लिए जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने किसान से मोबाइल और 182 रुपए की नगदी लूट ली। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। थाना प्रभारी आदर्श मंडी ने वायरलेस पर बदमाशों के हुलिए और भागने की दिशा की जानकारी प्रसारित की, जिसके बाद पूरे जिले की पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। शुक्रवार सुबहखुद को घिरा देख बदमाश एक ट्यूबवेल पर छिप गए और पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। दारोगा दीपचंद हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोलियां लगीं जबकि उसका साथी फरार हो गया।
पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि मारा गया बदमाश मेहताब उर्फ बेचैन मूल रूप से कैराना का रहने वाला था और वर्तमान में सहारनपुर में रह रहा था। वह पांच महीने से शामली फरार चल रहा था, जिस पर डीआइजी रेंज द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से एक नौ एमएम की आटोमैटिक कारबाइन, एक पिस्तौल, भारी संख्या में खोखा व जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की। बदमाश पर कुल 34 मुकदमें दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जिला पंचायत का पुनर्गठन, वार्डों की संख्या हुई कम

Also Read This

हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया, 3 हुई मृतकों की संख्या, 15 झुलसे

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम से बड़ी खबर आई है। जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग झुलस गए। घायलों का मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल में उपचार जारी है। रतलाम के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में गुरुवार रात उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब मोहर्रम पर्व के तहत निकाले जा रहे ताजिए में करंट फैल गया। ताजिए में करंट फैलने से तीन लोगों की मौत हो गई और 15 लोग झुलस गए। इस दौरान कई लोगों के घायल

Read More »

मेरठ के सालनगर में छिपा था गैंगस्टर एक्ट का वांछित, खतौली पुलिस ने दबोचा

खतौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी ताजिम उर्फ इमरान को मेरठ के सालनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना खतौली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र के गांव सालनगर से आरोपी को पकड़ा। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेट्रोल पम्प की पार्टनरशिप कर दो करोड़ रुपये हड़पेगिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय ताजिम उर्फ इमरान पुत्र सलीम निवासी शोभापुर, थाना कंकरखेड़ा, जिला मेरठ के रूप

Read More »

खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

खतौली में निर्धारित सुरक्षा और भवन मानक पूरे नहीं मिलने पर प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम ललित मिश्रा के नेतृत्व में तहसील रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में हुए निरीक्षण के बाद चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित संस्थानों में आवश्यक नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। कमियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर में चेकिंग के दौरान हंगामा — स्कॉर्पियो ने पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश, BKU झंडा लगा वाहन पकड़ा गयाकार्रवाई की सूची में आईटीसी, गौरव लाइब्रेरी, कैन कंप्यूटर, हावड़ इंग्लिश स्पीकिंग

Read More »