एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर में 105 लोगों का उपचार

मोतियाबिंद पाये जाने पर 19 नेत्र रोगियों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का ऑपरेशन भी निःशुल्क करने की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है

मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26 जुलाई, 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल और एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष भीम सेन कंसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  निविदा कर्मी पर अवैध वसूली के आरोप, अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी से उपभोक्ताओं में रोष

प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के द्वारा शिविर में रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही चिकित्सीय सेवा प्रदान की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  योगी आदित्यनाथ सिंगापुर जापान दौरा, 303 कंपनियों से मुलाकात

जुलाई माह के रविवार को आयोजित मासिक शिविर में कुल 105 लोगों को डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा उचित परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यकता के आधार पर दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी किया। कैम्प में 19 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाये जाने पर उनकी इच्छा से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का ऑपरेशन भी निःशुल्क करने की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 23 अगस्त, 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की सड़कों पर दिखा राष्ट्रवाद का जज्बा

इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष भीम सेन कंसल, एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, वरदान सेवा संस्थान प्रेमपुरी के सचिव पवन गोयल, सीए अजय अग्रवाल, योगेन्द्र जैन और अनिल वर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। शिविर आयोजन में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ विद्यालय स्टाफ से रितु शर्मा, कविता रावल, पूजा शर्मा, कामिनी, राजीव शर्मा, सुरेश रौतेला, अवनीश कुमार और विपिन जैन सहित अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article