बुर्का पहनकर कांवड़ लेकर आई तमन्ना मलिक बोलीं-सनातन में ज्यादा आजादी

संभल के असमोली निवासी तमन्ना मलिक ने अपने प्रेमी अमन त्यागी के साथ लव मैरिज की थी। वो इस सावन में कांवड़ यात्रा प्रारम्भ करने के लिए अपने पति अमन त्यागी के साथ बुधवार को हरिद्वार पहुंची थीं

हरिद्वार से गंगाजल उठाकर शिव का अभिषेक करने निकला दंपति, कहा-मौलाना रशीदी का बयान गलत, कट्टरता किसी भी धर्म में ठीक नहीं

मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद की ओर जा रहे दंपति तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी ने यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी राय रखी। दोनों ने कांवड़ यात्रा को लेकर उठाए जा रहे विवादों और मौलाना रशीदी के कथित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

अमन त्यागी ने कहा कि तमन्ना उनकी पत्नी हैं और दोनों ने विवाह के समय सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पत्नी की आस्था और भावनाओं का सम्मान करना उनका कर्तव्य है, इसलिए वह उनके साथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी यात्रा को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वे पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से अपनी धार्मिक यात्रा कर रहे हैं।
मौलाना रशीदी के कथित बयान का उल्लेख करते हुए अमन त्यागी ने कहा कि यदि किसी धार्मिक समुदाय या श्रद्धालुओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की गई है तो संबंधित मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच कर उचित कानूनी कदम उठाए जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो वे आगे अपने साथियों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने पर विचार करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  50 हजार से अधिक लोगों के गैस कनेक्शन होंगे निलम्बित

वहीं तमन्ना मलिक ने कहा कि वह किसी भी प्रकार के विवाद या विरोध से भयभीत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी इच्छा और आस्था के अनुसार सनातन परंपराओं का पालन कर रही हैं। तमन्ना ने कहा कि उनके अनुभव में सनातन धर्म में महिलाओं को सम्मान और अपनी इच्छा के अनुसार जीवन जीने की स्वतंत्रता मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी धर्म या समुदाय के लोगों के प्रति कट्टरता और नफरत का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए तथा समाज में सौहार्द और आपसी सम्मान का वातावरण बना रहना चाहिए। दोनों ने कहा कि उनकी कांवड़ यात्रा पूरी तरह श्रद्धा और आस्था से जुड़ी है तथा वे चाहते हैं कि धार्मिक विषयों को लेकर समाज में शांति और भाईचारा बना रहे।

इसे भी पढ़ें:  अंकित विहार में दो मजदूर गिरे, एक की मौत

उल्लेखनीय है कि संभल के असमोली निवासी तमन्ना मलिक ने अपने प्रेमी अमन त्यागी के साथ लव मैरिज की थी। वो इस सावन में कांवड़ यात्रा प्रारम्भ करने के लिए अपने पति अमन त्यागी के साथ बुधवार को हरिद्वार पहुंची थीं। यहां उन्होंने स्वामी रामविशाल दास महाराज से भेंट की और गुरुवार को विधि-विधान से पूजन-अर्चन के उपरांत गंगाजल उठाकर अपनी कांवड़ यात्रा प्रारंभ की। तमन्ना मलिक ने समाज में हिंदू-मुस्लिम सौहार्द का संदेश देने के उद्देश्य से बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने का निर्णय लिया। इस यात्रा में मुस्लिम महिला अनीसा बानो भी बुर्का पहनकर शामिल हैं। इससे पूर्व फाल्गुन मास की कांवड़ यात्रा में भी तमन्ना मलिक हरिद्वार से बुर्का पहनकर गंगाजल लेकर गई थीं। लगभग पांच दिन की पैदल यात्रा पूरी करने के बाद वे महाशिवरात्रि के अवसर पर संभल स्थित नैमिषारण्य प्राचीन तीर्थ मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करेंगी।

इसे भी पढ़ें:  नारी वंदनः मातृशक्ति का जनसैलाब बदलाव का संकेतः अनिल कुमार
Share This Article